Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Dharmendra Net Worth:कितनी संपत्ति के मालिक थे धर्मेंद्र? 'हीमैन' की नेट वर्थ देख रह जाएंगे हैरान
Dharmendra Net Worth: बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र की मौत की खबर ने सभी को गमगीन कर दिया है। धर्मेंद्र बीते लंबे समय से सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे थे जिसकी वजह से वो पहले भी अस्तपाल में भर्ती हो चुके थे। 60 और 70 के दशक में एक्शन हीरो के रूप में पहचान बनाने वाले धर्मेंद्र ने न सिर्फ बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्में दीं बल्कि अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी संपत्ति भी खड़ी की।
धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी नेट वर्थ के बारे में लोग जानना चाहते हैं जो करोड़ों में है। और उनके पास आलीशान बंगले, फार्महाउस, लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन और कई बिजनेस इन्वेस्टमेंट्स हैं। आज हम जानेंगे कि धर्मेंद्र के पास कितनी दौलत है और वे किस शाही लाइफस्टाइल में जीते थे।
धर्मेंद्र की कुल संपत्ति (Net Worth)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र की कुल नेट वर्थ करीब ₹450 करोड़ से ₹500 करोड़ के बीच है। उन्होंने ये संपत्ति फिल्मों, प्रोडक्शन हाउस, रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट्स और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से अर्जित की है। धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के उन सितारों में से हैं जिन्होंने लंबे वक्त तक इंडस्ट्री में राज किया और आज भी उनकी संपत्ति का ग्राफ ऊपर ही जा रहा है।

आलीशान फार्महाउस और बंगले
धर्मेंद्र मुंबई के जुहू में एक शानदार बंगले में रहते थे जिसकी कीमत लगभग ₹60 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास लोनावला और महाराष्ट्र के मनसेर इलाके में भी एक बड़ा फार्महाउस है, जहां वो अक्सर वक्त बिताते हैं। उनका फॉर्महाउस हरियाली, झील और मॉडर्न सुविधाओं से भरा हुआ है। वो खुद खेती-बाड़ी करना पसंद करते हैं और कई बार अपने फार्महाउस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते थे।
लग्जरी कारों का कलेक्शन
धर्मेंद्र को गाड़ियों का भी बेहद शौक रखते थे। उनके पास Mercedes-Benz, BMW, Range Rover, Audi Q7 जैसी लग्जरी कारें हैं। इसके अलावा उनके पास विंटेज कारों का भी कलेक्शन है जो उनकी क्लासिक पर्सनालिटी से मेल खाता था।
फिल्मी करियर से कमाई
धर्मेंद्र ने अपने करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और 'शोले', 'चुपके-चुपके', 'सीता और गीता', 'धरम वीर', 'राजा जानी' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। वो 90 के दशक से ही अपने प्रोडक्शन हाउस "विजेता फिल्म्स" से भी अच्छी कमाई करते रहे हैं। इसके अलावा उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी अब फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं।
धर्मेंद्र का सिंपल लेकिन रॉयल अंदाज
भले ही धर्मेंद्र के पास अरबों की संपत्ति हो, लेकिन उनका रहन-सहन बेहद सादा है। वो आज भी देसी खाने, मिट्टी की खुशबू और किसान जीवन से जुड़ाव बनाए रखते हैं। कई बार उन्होंने कहा है "मैं पहले एक किसान हूं, फिर एक एक्टर।



Click it and Unblock the Notifications
