Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हेमा मालिनी ने दिल्ली में रखी धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा, बताया अधूरी रह गई एक्टर की ये आखिरी इच्छा
Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन ने पूरे फिल्म जगत और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया। 27 नवंबर को मुंबई में देओल परिवार ने धर्मेंद्र के लिए एक प्रार्थना सभा रखी थी, जिसमें इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने पहुंचकर अंतिम सम्मान दिया था। वहीं, आज यानी 11 दिसंबर को उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने दिल्ली में डॉ। अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। उनके साथ उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना देओल नजर आईं। ईशा के एक्स-हसबैंड भरत तख्तानी भी इस मौके पर पहुंचे। सभी के चेहरे पर धर्मेंद्र को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था।

ईशा ने पिता की तस्वीर पर चढ़ाए फूल
प्रार्थना सभा के दौरान हेमा मालिनी और ईशा को धर्मेंद्र की तस्वीर के सामने फूल चढ़ाते हुए देखा गया। वहीं, अहाना भी शांत भाव से अपने पिता को श्रद्धांजलि देती नजर आईं। पिता को खोने का गम दोनों बेटियों के चेहरे पर साफ नजर आया।
धर्मेंद्र की अधूरी आखिरी इच्छा
इस प्रार्थना सभा में पूरे हॉल की दीवारों पर धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा-अहाना देओल की खूबसूरत और पर्सनल फोटोज की एक एग्जीबिशन लगाई गई थी। इस दौरान हेमा मालिनी ने अपनी स्पीच में धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा, "जीवन के आखिरी समय में वह (धर्मेंद्र) उर्दू शायरी लिखना शुरू कर चुके थे। हर कोई जानता है कि उनको शुरुआत से ही शेरों-शायरी का शौक था। उर्दू शायरियां लिखना एक तरह से उनका एक नया जुनून बन गया था। हम सब इससे अवगत थे और मैंने उन्हें खासतौर पर इसको लेकर एक किताब लिखकर प्रकाशित करने की सलाह दी, जिसे जानकर वह उत्साहित थे। लेकिन अफसोस उनका सफर ये काम पूरा होने से पहले ही खत्म हो गया।"
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने प्रार्थना सभा में संबोधित करते हुए कहा, "आज की इस प्रार्थना सभा में आप सबका स्वागत करते हुए, मैं बहुत ही भावुक हो रही हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी जिंदगी में ऐसा एक पल आएगा, जब मुझे भी यह शोक सभा रखनी पड़ेगी, वो भी मेरे धरम जी के लिए। पूरी दुनिया उनके जाने का दुख मना रही है, लेकिन मेरे लिए, यह एक ऐसा सदमा है जिसे सहा नहीं जा सकता, एक ऐसे साथ का टूटना जो समय की कसौटी पर खरा उतरा।"
कई दिग्गज नेता हुए शामिल
दिल्ली में आयोजित प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, प्रह्लाद जोशी, हर्ष मल्होत्रा और सांसद बांसुरी स्वराज सहित कई नेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।



Click it and Unblock the Notifications
