Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का ‘ग्रैंड फैमिली ड्रामा’: 2 शादियां, 6 बच्चे, 13 नाती-पोते,देखें फैमिली ट्री
Dharmendra Family Tree: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। लंबे समय से बीमार चल रहे अभिनेता की 24 नवंबर को निधन की खबर सामने आई जिसने सभी को विचलित कर दिया। हर कोई उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहे हैं। हालांकि एक बार तो अभिनेता की मौत की झूठी खबर मीडिया में फैल गई थी लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। इसी बीच धर्मेंद्र के परिवार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। देओल फैमिली में जहां धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी ने सिल्वर स्क्रीन पर जादू बिखेरा, वहीं सनी देओल, बॉबी देओल और ईशा देओल जैसे स्टार किड्स ने इस विरासत को आगे बढ़ाया। हर कोई जानना चाहता है कि उनके परिवार में कौन-कौन हैं।
ये तो आप जानते ही हैं कि धर्मेंद्र की दो शादियां हैं अब आइए जानते हैं धर्मेंद्र के पूरे परिवार की जेनरेशन-वाइज लिस्ट, जिसमें हर सदस्य किसी न किसी रूप में चमकता सितारा है।

19 की उम्र में की पहली शादी
धर्मेंद्र ने सिर्फ 19 साल की उम्र में परिवार वालों की मर्जी से पहली शादी की थी। उनकी पहली शादी साल 1954 में हुई थी। उस समय वो न तो फिल्मी दुनिया में आए थे और न ही एक्टर बने थे। प्रकाश कौर से धर्मेंद्र के चार बच्चे हैं सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल।
पहली पत्नी के बच्चों का परिवार
प्रकाश कौर से धर्मेंद्र के 4 बच्चे दो बेटे और दो बेटियां हैं। अब बात कर लेते हैं बहुओं-दामाद और नाती-पोते की। बता दें कि सनी देओल की पत्नी का नाम पूजा देओल है और उनके दो बच्चे हैं करण देओल और राजवीर देओल जिन्होंने दादा और पापा के नक्शे कदम पर चलते हुए फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया है। सनी देओल के बड़े बेटे करण ने साल 2023 में अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्या से शादी कर ली।
दूसरा बेटा है बॉबी देओल और उनकी पत्नी का नाम है तान्या देओल और दोनों के दो बेटे हैं आर्यमन देओल और धरम देओल। बेटियों की बात करें तो बड़ी बेटी का नाम है विजेता देओल जो मैरिड हैं और एक बेटे की मां हैं वो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। दूसरी बेटी हैं अजीता देओल जो अमेरिका में अपनी फैमिली के साथ सैटल हैं जिनके दो बच्चे हैं।
दूसरी शादी के लिए बदला धर्म
एक्टर बनने के बाद धर्मेंद्र का दिल हेमा मालिनी पर आ गया और दोनों एक-दूजे के प्यार में पड़ गए। हालांकि हेमा मालिनी की फैमिली को ये रिश्ता मंजूर नहीं था क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी शादीशुदा और 4 बच्चों के पिता से शादी करे। मगर धर्मेंद्र ने इस्लाम कबूल कर हेमा मालिनी से शादी कर ली, उन्होंने धर्म इसलिए बदला क्योंकि उनकी पहली पत्नी उन्हें तलाक देने के लिए राजी नहीं थी। हालांकि बाद में कपल ने इस सभी अफवाहों को खारीज कर दिया।
दूसरी पत्नी के बच्चों का परिवार
धर्मेंद्र ने दूसरी शादी ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से की और उनकी दो बेटियां हुईं ईशा देओल और आहना देओल। जहां एक तरफ ईशा देओल एक्ट्रेस हैं वहीं उनकी छोटी बेटी आहना बॉलीवुड से दूर हैं और पेशे से एक क्लासिकल डांसर हैं। ईशा देओल ने भरत तख्तानी से शादी की और उनके दो बच्चे राध्या तख्तानी और मिराया तख्तानी हैं। हालांकि भरत और ईशा का तलाक हो गया है। वहीं आहना के पति का नाम वैभव वोहरा है और उनका एक बेटा है।



Click it and Unblock the Notifications
