Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
'धुरंधर' में रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, नेटवर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश
Akshaye Khanna Net Worth: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी नई फिल्म 'धुरंधर' की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। 'धुरंधर' फिल्म में अक्षय खन्ना ने 'रहमान डकैत' का किरदार निभाया है, जो दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। खासतौर पर, फिल्म में उनका एंट्री सीक्वेंस लोगों को इतना पसंद आया है कि वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि फिल्म में अक्षय FA9LA अरबी गाने पर रेगिस्तान में काले चश्मे और गैंगस्टर लुक में डांस करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर इस गाने पर हजारों रील्स बन चुकी हैं। अक्षय ने भले ही अपने कैरियर में कई हिट फिल्में न दी हों, लेकिन उनकी नेटवर्थ जानकर आप जरूर चौक जाएंगे।

अक्षय खन्ना की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय खन्ना की नेटवर्थ लगभग 167 करोड़ रुपये है। उन्होंने 1997 में आई फिल्म 'हिमालय पुत्र' से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन उसी साल आई 'बॉर्डर' फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे होने के बावजूद अक्षय खन्ना ने अपना करियर अपनी मेहनत और टैलेंट से बनाया। उन्होंने हमराज, दिल चाहता है, हंगामा, हलचल, दृश्यम 2 जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया। साल 2025 में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में उनके निगेटिव किरदार ने काफी तारीफ बटोरी।
अक्षय खन्ना की प्रॉपर्टीज
अक्षय खन्ना रियल एस्टेट में काफी निवेश करते हैं। उनके पास कई कीमती प्रॉपर्टीज हैं। उनका मुख्य बंगला मुंबई के जुहू में समुद्र किनारे स्थित है, जिसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, उनका एक और घर मुंबई के मालाबार हिल में है, जिसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है। यहां से समुंदर का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। उनके पास अलिबाग में एक फार्म हाउस भी है, जो शहर की भीड़ से दूर है। इसके साथ ही, मुंबई के तारदेव में उनका एक अपार्टमेंट भी है। कुल मिलाकर उनकी रियल एस्टेट की कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा मानी जाती है।
अक्षय खन्ना का कार कलेक्शन
अक्षय खन्ना का कार कलेक्शन भी बेहद शानदार है। उनके गैराज में कई लग्जरी गाड़ियां हैं, जिसमें मर्सिडीज बेंज एस-क्लास, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी कारें शामिल हैं। वे ज्यादातर बॉलीवुड सितारों की तरह महंगी सुपरकार, प्राइवेट जेट या पार्टियों पर पैसा खर्च नहीं करते। वे शांत और सादगी भरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं।
फिल्म 'धुरंधर' के बारे में
फिल्म 'धुरंधर' फिल्म को जियो स्टूडियो और बी62 स्टूडियो ने मिलकर बनाया है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर। माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और अब तक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 126।57 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।



Click it and Unblock the Notifications
