Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
डॉन 3 छोड़ने पर Ranveer Singh को FWICE ने किया बैन, क्या अब बॉलीवुड में काम नहीं कर पाएंगे 'धुरंधर' एक्टर?
Ranveer Singh Ban: बॉलीवुड जगत से एक नई अपडेट सामने आई है। साल 2025 में ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर देने वाले रणवीर सिंह एक बड़े विवाद में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, फरहान अख्तर ने फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) के तहत डॉन 3 मूवी से बाहर होने के खिलाफ रणवीर सिंह पर एक निर्देश जारी किया है, जिसके तहत अब उन्हें बॉलीवुड से बैन कर दिया गया है। इस खबर के बाद लोगों के बीच अटकलें तेज हो गई है कि क्या रणबीर सिंह बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आएंगे या नहीं। या फिर इस कानून के तहत उन्हें पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। ऐसे मे, आइए जानते हैं आखिर FWICE क्या होता है और किसी एक्टर पर यह बैन क्यों लगाया जाता है।

आखिर क्या होता है FWICE?
किसी एक्टर पर FWICE बैन एक असहयोग निर्देश की तरह होता है। हालांकि यह बैन कानूनी रोक तो नहीं लगाता है। लेकिन इसका मतलब होता है कि इससे जुड़े जो भी लोग जैसे शूटिंग या प्रोडक्शन में उन्हें यह निर्देश दिया जाता है कि वह उस एक्टर के साथ काम ना करें।
आखिर क्यों लगा रणवीर सिंह पर बैन?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर के एक्टर रणवीर सिंह पर बैन इसलिए लगाया गया है, क्योंकि वह फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म डॉन 3 में काम कर रहे थे। फिल्म की आधी शूटिंग पूरी भी हो चुकी थी और उन्होंने बीच में ही फिल्म छोड़ने का फैसला लिया, जिसके बाद फरहान अख्तर ने उन पर 40 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। हालांकि, 40 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाने के बाद रणवीर सिंह और उनकी टीम ने इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिसके बाद फरहान अख्तर ने उन पर FWICE के तहत बैन लगाया।
क्या रणवीर सिंह आपका काम नहीं कर पाएंगे?
FWICE सरकार की तरफ से नहीं लगाया गया है और ना ही यह एक्टर को पूरी तरह से कानूनी रूप से बैन करता है। ऐसे में, जाहिर है कि रणवीर सिंह अभी भी बॉलीवुड में फिल्में साइन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें बॉलीवुड में काम करने के लिए कुछ मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है या फिर ऐसा भी हो सकता है कि अब कोई प्रोडक्शन उनके साथ काम न चाहे।



Click it and Unblock the Notifications
