Latest Updates
-
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Dhurandhar OTT Deal: 'धुरंधर' बनी नेटफ्लिक्स पर बिकने वाली सबसे महंगी हिंदी फिल्म, ‘पुष्पा 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड
Dhurandhar OTT Deal: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन यह अभी भी बॉक्स पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। धुरंधर ने भारत में अब तक 589 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। जबकि, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह 900 करोड़ के क्लब में पहुंच चुकी है। थिएटर्स में धुआंधार कमाई के बाद अब धुरंधर ने ओटीटी पर भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

ओटीटी पर रचा इतिहास
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने धुरंधर के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स करीब 285 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। इस डील के साथ धुरंधर नेटफ्लिक्स पर बिकने वाली अब तक की सबसे महंगी फिल्म बन गई है।
पुष्पा 2 का टूटा रिकॉर्ड
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ने ओटीटी पर अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्प 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा 2 के ओटीटी राइट्स लगभग 275 करोड़ रुपए में बिके थे। इससे यह साफ जाहिर होता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज और ग्लोबल डिमांड है।
ओटीटी पर कब होगी रिलीज?
धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब दर्शकों को इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
मार्च 2026 में रिलीज होगी धुरंधर 2
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके अलावा, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। धुरंधर 2 की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 का ऐलान मेकर्स ने कर दिया है।



Click it and Unblock the Notifications