Latest Updates
-
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट
Birthday Special: कभी गुरुद्वारे में गाना गाते थे दिलजीत, इस एल्बम ने बदल दी किस्मत, आज हैं करोड़ों के मालिक
Diljit Dosanjh Birthday: दिलजीत दोसांझ को आज कौन नहीं जानता है। पंजाबी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक, वह अपनी गायकी से पूरी दुनिया में अपना नाम शुमार कर चुके हैं। पंजाब के एक छोटे से गांव से निकलकर दिलजीत आज एक ग्लोबल स्टार बन चुके हैं। दिलजीत अब देश ही नहीं, दुनिया के कोने-कोने में कॉन्सर्ट करते हैं, जिसमें लाखों की भीड़ आती है। दिलजीत दोसांझ आज यानी 6 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में, आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम किस्सों के बारे में -

गरीब परिवार में हुआ था जन्म
दिलजीत दोसांझ का जन्म 6 जनवरी 1984 को पंजाब के जालंधर जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद ही खराब थी, जिसके चलते उन्हें अपने चाचा के घर लुधियाना आना पड़ा। वहीं से उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा की शुरुआत की। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता था और उन्होंने महज 8 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया था। लेकिन फिर किसी ने उन्हें उनके घर वापस भेज दिया। इसी दौरान उन्होंने गाना गाने की शुरुआत की।
सिंगिंग करियर की शुरुआत
दिलजीत दोसांझ जब अपने चाचा के घर लुधियाना में पढ़ाई कर रहे थे, तब उन्होंने गुरुद्वारे में गाना गाना शुरू कर दिया था। वह गुरुद्वारे में कीर्तन गाया करते थे। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने संगीत सीखा और वह शादियों में भी गाना गाने लगे। उन्होंने इसके बाद अपना पहला एल्बम 'इश्क दा उड़ा आड़ा' 2003 में गाया था। बाद में उन्होंने साल 2009 में 6 एल्बम रिलीज की। इसमें आठ गाने थे। इसके बाद उनका एक गाना और आया 'मेल करादे रब्बा', जो कि जबरदस्त हिट रहा। इस एल्बम से दिलजीत की किस्मत चमक गई थी। इसके बाद उनके लगातार कई गाने गाए, जो दर्शकों के बीच काफी फेमस हो गए।
फिल्मी करियर की शुरुआत
दिलजीत एक अच्छे सिंगर बन गए थे। इसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उन्होंने 2011 में फिल्म 'द लायन ऑफ पंजाब' में काम किया था। हालांकि, यह फिल्म ज्यादा पैसे तो नहीं कमा पाई लेकिन इस फिल्म का एक गाना 'लक 28 कुड़ी दा' सुपरहिट रहा। इस गाने ने दिलजीत दोसांझ की किस्मत को बिल्कुल चमका दिया। इसके बाद उन्होंने कई पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। वह उड़दा पंजाब, गुड न्यूज़, क्रू, तेरे नाल लव हो गया जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
इतने करोड़ के मालिक है दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ ना केवल एक जाने-माने सिंगर और कलाकार हैं, बल्कि उनके पास करोड़ों रुपए की संपत्ति भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक इवेंट में गाने के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। यही नहीं, उन्होंने राधिका और अनंत की शादी में गाने के लिए भी 4 करोड़ रुपए की फीस ली थी। इसके अलावा, वह एक कॉन्सर्ट के 50 लाख से एक करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास कुल 172 करोड़ रुपए की संपत्ति है।



Click it and Unblock the Notifications
