Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Dunki Vs Salaar: शाहरुख या प्रभास, जानें कमाई के मामले में कौन है आगे?
Dunki Vs Salaar: शाहरुख खान की डंकी 21 दिसंबर और प्रभास की सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। दोनो के फैंस जानना चाहते हैं कि दोनों फिल्मों का कितना कलेक्शन हुआ है और किस एक्टर को ज्यादा फीस मिली। ऐसे कई सवाल है जो फैन इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। तो हम आपको यहां दोनों ही एक्टर की लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं।

डंकी वर्सेज सालार की फीस
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान ने इस साल आई अपनी दोनो ब्लॉकबस्टर फिल्में जवान और पठान के लिए फीस की बजाय फ़िल्म के प्रॉफिट का 60 फ़ीसदी हिस्सा लिया था। वहीं रिपोर्टस के हवाले से कहा जा रहा डंकी के लिए शाहरुख खान ने 100 करोड़ रूपये से भी ज्यादा फीस वसूली है और फ़िल्म के प्रॉफिट का कुछ हिस्सा भी मांगा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास ने सालार के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। सालार के प्रॉफिट का 10% सभी हिस्सा मांगा है।
नेटवर्थ
लाइफस्टाइल एशिया के मुताबिक शाहरुख खान की नेट वर्थ करीब 760 मिलियन डॉलर यानी 6,300 करोड़ रुपये से अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास की 2023 में कुल नेटवर्थ 29 मिलियन यानी 240 करोड़ बताई गई है।
किसके पास है आलीशान कोठिया
मुंबई में शाहरुख खान का बंगला मन्नत देश के सबसे महंगे घरों में से एक है। इसकी कीमत 200 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा उनके पास दुबई के Palm Jumeirah में भी एक शानदार विला है जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है। शाहरुख खान के पास लंदन में एक शानदार घर है जिसकी कीमत 172 करोड़ रुपये है। शाहरुख खान का एक घर अलीगढ़ में है, जहां वो फैमिली संग वेकेशन मनाने जाते रहते हैं। जिसकी कीमत 15 करोड़ के आसपास है।
वहीं प्रभास का घर हैदराबाद की जुबली हिल्स पर है, जो हैदराबाद की प्राइम लोकेशन पर है। इस घर में एक्टर साल 2014 में शिफ्ट हो गए थे। इस घर की कीमत लगभग 65 करोड़ है। एक्टर के घर में हर तरह की सुख सुविधा है। इसके अलावा वहीं एक्टर का इटली में भी एक घर है, जहां पर वह अक्सर ही छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक एक्टर ने अपने इस घर को वहां के टूरिस्ट के लिए रखा है, जिसका किराया महीने में 40 लाख रुपये है। इस घर के जरिए एक्टर अलग से 40 लाख रुपये की कमाई करते हैं।
कार कलेक्शन
शाहरुख खान की गाड़ियों के कलेक्शन की बात करें तो उनके पास रोल्स-रॉयस फैंटम ड्रॉपहेड कूपे, Rolls-Royce Cullinan Black, बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, Bugatti Veyron, बीएमडब्ल्यू 6-सीरीज कन्वर्टिबल, लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट जैसी कई लग्जरी कारें उनके कलेक्शन में शामिल है। प्रभास के पास स्कोडा सुपर्ब, बीएमडब्ल्यू एक्स 3, जगुआर एक्सजेआर, रेंज रोवर मर्सिडीज बेंज एस क्लास, और महंगी कारों में से एक रोल्स रॉयस फैंटम भी है। रोल्स रॉयस की कीमत 8 करोड़ है। इसके साथ ही बाकी गाड़ियों की कीमत भी करोड़ों में है।



Click it and Unblock the Notifications
