Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Dharmendra Birthday: पिता धर्मेंद्र के निधन के 15 दिन बाद छलका ईशा देओल का दर्द, बर्थडे पर लिखा इमोशनल पोस्ट
Happy Birthday Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के जन्मदिन पर आज पूरी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें याद कर रही है, लेकिन सबसे ज्यादा भावुक उनकी बेटी ईशा देओल नजर आईं। धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हुआ था और अब 15 दिन बाद उनका 90वां जन्मदिन है। बेशक ईशा ने पिता की मौत के बाद अपने इमोशन्स को अंदर दबाकर रखा लेकिन आज पिता के जन्मदिन के मौके पर उनका दर्द छलक पड़ा और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने पिता और उनकी यादों को याद किया।
ईशा ने जो पोस्ट किया है वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पोस्ट में ईशा ने पिता के बिना इस जन्मदिन को सबसे कठिन बताया और उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए दिल छू लेने वाली बात कही।

हमारा सबसे मजबूत बंधन है
ईशा ने इंस्टा पर अपने पिता को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है जिसमें उनका दर्द साफ झलक रहा है। उन्होंने लिखा- मेरे प्यारे पापा को, हमारा वादा, सबसे मजबूत बंधन है। हम हमारे पूरे जीवनकाल में, सभी लोकों में और उससे भी आगे... हम हमेशा साथ हैं पापा। चाहे स्वर्ग हो या धरती। हम एक हैं। अभी के लिए मैंने आपको बहुत ही कोमलता, सावधानी और अनमोलता से अपने हृदय में बसा लिया है। इस जीवन के बाकी समय तक मेरे साथ रहने के लिए।
जादुई अनमोल यादें हैं
ईशा ने आगे लिखा- जादुई अनमोल यादें हैं जो जिंदगी के सबक सीखाती हैं, सीख देती हैं, मार्गदर्शन करती हैं, गर्मजोशी से बिना शर्त प्यार, गरिमा और ताकत जो आपने मुझे अपनी बेटी के रूप में दी है, उसकी भरपाई या बराबरी कोई और नहीं कर सकता। मुझे आपकी बहुत याद आती है पापा। आपके वो गर्म, सुरक्षात्मक आलिंगन जो किसी सबसे आरामदायक कंबल जैसे लगते थे।
विरासत को आगे बढ़ाने का किया वादा
ईशा ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें उन्होंने अपने दिल की गहराइयों से बातें लिखी कि आपके कोमल मगर मजबूत हाथों को थामे हुए जिनमें अनकहे संदेश थे और आपकी आवाज मेरा नाम पुकारती थी जिसके बाद अंतहीन बातचीत, हंसी और शायरियां शुरू हो जाती थीं। आपका आदर्श वाक्य हमेशा विनम्र, खुश, स्वस्थ और मजबूत रहो। मैं आपकी विरासत को गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाने का वादा करती हूं। मैं आपका प्यार उन लाखों लोगों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगी जो आपसे उतना ही प्यार करते हैं जितना मैं करता हूं। मैं आपसे प्यार करती हूं पापा आपकी प्यारी बेटी, आपकी ईशा, आपकी बिट्टू।
24 नवंबर को दुनिया से अलविदा कह गए थे 'ही-मैन'
बता दें कि धर्मेंद्र 24 नवंबर 2025 को इस दुनिया से अलविदा कह गए थे। लंबे समय से बीमार चल रहे अभिनेता का मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इससे पहले भी 10 नवंबर को धर्मेंद्र के मरने की झूठी अफवाह फैली थी, लेकिन इस पर परिवार वालों ने मीडिया को जमकर लताड़ा और ऐसी अफवाहों को न फैलाने की अपील की।



Click it and Unblock the Notifications
