Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
Birthday Special: बॉलीवुड की टॉप कोरियोग्राफर फराह खान यूट्यूब से करती हैं मोटी कमाई, जानें नेटवर्थ
Farah Khan Birthday Special: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर भी सितारों को स्टार बना दिया। इन्हीं में एक नाम है फराह खान का। कोरियोग्राफी से लेकर निर्देशन तक, फराह खान ने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेस को लॉन्च करने वाली फराह खान आज न सिर्फ बॉलीवुड की टॉप डायरेक्टर हैं, बल्कि यूट्यूब की दुनिया में भी बड़ा नाम बन चुकी हैं।
9 जनवरी को फराह खान अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनके करियर, कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

कोरियोग्राफी से की करियर की शुरुआत
फराह खान ने अपने करियर की शुरुआत एक कोरियोग्राफर के तौर पर की थी। उन्होंने बॉलीवुड के कई सुपरहिट गानों को अपने स्टेप्स से यादगार बनाया। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ, आयशा जुल्का और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारे उनके कोरियोग्राफ किए गानों पर थिरक चुके हैं। फराह की कोरियोग्राफी ने उन्हें इंडस्ट्री में मजबूत पहचान दिलाई।
निर्देशन में रखा कदम, पहली ही फिल्म रही सुपरहिट
कोरियोग्राफी में सफलता के बाद फराह खान ने निर्देशन की ओर रुख किया। साल 2004 में शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'मैं हूं ना' से उन्होंने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और फराह खान को टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल कर दिया।
इन फिल्मों से बनीं बॉलीवुड की बड़ी डायरेक्टर
'मैं हूं ना' की सफलता के बाद फराह खान ने शाहरुख खान के साथ 'ओम शांति ओम' बनाई। यह फिल्म दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म थी, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद फराह ने 'तीस मार खान' (2010) और 'हैप्पी न्यू ईयर' (2014) जैसी फिल्में भी डायरेक्ट कीं। हालांकि, 'हैप्पी न्यू ईयर' के बाद फराह खान ने फिल्मों से दूरी बना ली।
यूट्यूब पर भी बना लिया बड़ा नाम
फिल्मों से ब्रेक लेने के बावजूद फराह खान की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। आज वह यूट्यूब के जरिए भी मोटी कमाई कर रही हैं। फराह अपने चैनल पर कुकिंग और होम टूर व्लॉग्स शेयर करती हैं। उनके कुक दिलीप के साथ बनाई गई जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। दोनों मिलकर सेलेब्रिटीज के घरों में जाकर कुकिंग और फन से भरे व्लॉग्स बनाते हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं।
कितनी है फराह खान की नेटवर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फराह खान की कुल नेटवर्थ करीब 10 मिलियन डॉलर (लगभग 80 करोड़ रुपये) बताई जाती है। फराह मुंबई के पॉश इलाके जुहू में एक आलीशान चार बेडरूम वाले अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके यूट्यूब व्लॉग्स में अक्सर उनके लग्जरी घर की झलक देखने को मिलती है।
लग्जरी गाड़ियों की शौकीन हैं फराह खान
फराह खान को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास Mercedes-Benz GLA 350 और BMW 730 LD जैसी लग्जरी कारें हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके खास दोस्त शाहरुख खान ने एक प्रोजेक्ट पूरा होने पर उन्हें एक लग्जरी कार गिफ्ट में दी थी।



Click it and Unblock the Notifications
