Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads
Father's Day 2026: बदलते समय के साथ पितृत्व की परिभाषा भी बदल रही है। पहले जहां बच्चों की परवरिश को मुख्य रूप से मां की जिम्मेदारी माना जाता था, वहीं आज के दौर में पिता भी इस भूमिका को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ निभा रहे हैं। आज के समय में पिता की जिम्मेदारी सिर्फ परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बच्चों के साथ समय बिताने, उनकी देखभाल करने और उनके भावनात्मक विकास में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।इस बदलती सोच की झलक बॉलीवुड के सितारों में भी देखने को मिलती है। पिछले कुछ वर्षों में रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, राजकुमार राव, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रणदीप हुडा जैसे कई सितारों ने पिता बनने के बाद अपनी प्राथमिकताओं और जीवनशैली में आए बदलावों के बारे में खुलकर बात की है। इन सितारों का मानना है कि बच्चों के साथ बिताया गया समय जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में से एक है।

बेटी का ख्याल रखते हैं हैं रणवीर सिंह
अभिनेता रणवीर सिंह अपनी पत्नी और बेटी से कितना प्यार करते हैं, ये वे कई बार सबके सामने बयां कर चुके हैं। उन्होंने कई मौकों पर कहा है कि पिता बनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं और अब बेटी दुआ उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है। इन दिनों दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में रणवीर बेटी दुआ की देखभाल में पूरा सहयोग कर रहे हैं। हाल ही में दीपिका के पिता और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने भी बताया था कि जब रणवीर काम पर नहीं होते तो वह बेटी के साथ पूरा समय बिताते हैं और उसकी देखभाल में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
रणबीर कपूर ने बेटी के लिए छोड़ी स्मोकिंग
रणबीर कपूर भी उन सितारों में शामिल हैं, जिनकी जिंदगी पिता बनने के बाद काफी बदली है। उन्होंने स्वीकार किया था कि बेटी राहा के जन्म के बाद स्वस्थ रहने के लिए उन्होंने स्मोकिंग छोड़ दी. रणबीर का मानना है कि एक पिता के रूप में उनकी जिम्मेदारियां पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं और वह अपनी बेटी के साथ लंबा और स्वस्थ जीवन बिताना चाहते हैं।
सिंगल फादर बन बेटे की परवरिश कर रहे हैं तुषार कपूर
अभिनेता तुषार कपूर बॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में शामिल हैं जिन्होंने सिंगल फादर बनने का फैसला किया। साल 2016 में सरोगेसी के जरिए बेटे लक्ष्य के पिता बने तुषार अक्सर पिता बनने के अपने अनुभव साझा करते रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चे की परवरिश आसान नहीं होती, लेकिन यह उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर है। व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वह बेटे के साथ समय बिताने को प्राथमिकता देते हैं और उसकी पढ़ाई, खेलकूद व रोजमर्रा की गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से शामिल रहते हैं। तुषार मानते हैं कि पिता का प्यार, समय और साथ बच्चे के बेहतर विकास के लिए बेहद जरूरी होता है।
बेटी के जन्म के बाद बदली रणदीप हुडा की सोच
मार्च में पिता बने अभिनेता रणदीप हुडा भी मानते हैं कि बेटी के जन्म के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। उनका कहना है कि अब काम खत्म होने के बाद घर लौटने की इच्छा पहले से कहीं ज्यादा होती है। दिनभर की व्यस्तता के बीच भी कई बार बेटी का ख्याल आता रहता है। वह मानते हैं कि पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ परिवार के लिए समय निकालना भी बेहद जरूरी है।
बराबरी से जिम्मेदारी निभा रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उन अभिनेताओं में शामिल हैं जो बच्चों की परवरिश में बराबर की भागीदारी के पक्षधर हैं। कियारा आडवाणी ने बताया था कि बेटी के जन्म के बाद सिद्धार्थ उसकी देखभाल में पूरी तरह शामिल हैं और माता-पिता दोनों मिलकर जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
पैटरनिटी लीव को जरूरी मानते हैं राजकुमार राव
पिछले साल पिता बने अभिनेता राजकुमार राव भी पैटरनिटी लीव के समर्थक हैं। उनका मानना है कि बच्चे की जिम्मेदारी मां और पिता दोनों की बराबर होती है। उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म के बाद उन्होंने कई महीनों तक काम से दूरी बनाकर परिवार को समय दिया। राजकुमार का कहना है कि अब उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं और वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए फिल्मों की संख्या भी सीमित रखना चाहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
