Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Filmfare OTT Awards 2025: सान्या मल्होत्रा को 'Mrs' के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, बयां की अपनी फीलिंग
Filmfare OTT Awards 2025: फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 का आयोजन सोमवार 15 दिसंबर, 2025 को मुंबई में हुआ। यह अवॉर्ड 1 अगस्त, 2024 और 31 जुलाई, 2025 के बीच ओटीटी पर रिलीज हुई बेस्ट वेब ओरिजिनल फिल्मों और सीरीज को मिलता है। इस दौरान ओटीटी की कई सीरीज, फिल्मों, निर्देशकों, अभिनेताओं और क्रू को सम्मानित किया गया। नेटफ्लिक्स की सीरीज 'ब्लैक वारंट' की झोली में सबसे ज्यादा अवार्ड आए। इसके बाद 'पाताल लोक' का नंबर आया। अवॉर्ड्स को दो हिस्सों में बांटा गया था, वेब सीरीज और फिल्में। जी5 की फिल्म मिसेज के लिए सान्या मल्होत्रा ने बेस्ट एक्ट्रेस वेब ओरिजिनल फिल्म (फीमेल) का अवॉर्ड जीता। अवार्ड मिलने के बाद एक्ट्रेस काफी खुश नजर आईं। उन्होंने इस अवार्ड को हर उस महिला को समर्पित किया जिन्होंने फिल्म देखी।

अवार्ड जीतने के बाद जाहिर की खुशी
जूम संग बातचीत के दौरान सान्या ने कहा, "मिसेज' के लिए अवॉर्ड जीतने से बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। ये ऋचा के लिए है। ये हर उस शानदार पुरुष और औरतों के लिए है, जिन्होंने 'मिसेज' देखी और इसे ढेर सारा प्यार भी दिया। मैं बहुत आभारी महसूस कर रही हूं। ये उन सभी लोगों के लिए है। इस प्यार और फिल्मफेयर के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं उन लोगों का धन्यवाद करना चाहती हूं, क्योंकि उन लोगों की वजह से ही मैं यहां हूं। उनकी वजह से ही मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका मिला। ये उन शानदार दर्शकों के लिए है जो लगातार मुझे मेरे काम और फिल्मों के लिए सपोर्ट कर रहे थे। 'मिसेज' को बनाने के लिए आप लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया।"
मलयालम फिल्म की रीमेक
आपको बता दें कि सान्या मल्होत्रा की 'मिसेज' 7 फरवरी को जी5 पर रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ-साथ निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में थे। ये फिल्म मशहूर मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' की रीमेक है। यह हर उस शादीशुदा महिला की कहानी को बयां करती है, जो शादी और घर की जिम्मेदारियों के बीच उलझ कर रह जाती है और अपने सपनों को भूल जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
