Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Meher Castelino Death: पहली फेमिना मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो का निधन, 81 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Meher Castelino Death: फैशन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। भारत की पहली फेमिना मिस इंडिया और मशहूर फैशन पत्रकार मेहर कैस्टेलिनो का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने साल 1964 में फेमिना मिस इंडिया का ताज जीता था। फेमिना मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उनके निधन की खबर की पुष्टि की। ऑर्गनाइजेशन ने उन्हें पथ प्रदर्शक बताया है। हालांकि, उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्हें वह उम्र से संबंधित परेशानियों से जूझ रही थीं। मेहर के निधन की खबर से फैशन जगत में शोक की लहर है। मेहर कैस्टेलिनो अपने पीछे बेटे कार्ल, बहू निशा और बेटी क्रिस्टीना को छोड़ गई हैं।

फेमिना मिस इंडिया ने की निधन की पुष्टि
पहली फेमिना मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो के निधन की खबर की पुष्टि मिस इंडिया ऑर्गेनाइजर ने की है। ऑर्गेनाइजर की ओर से इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा गया, "गहरे दुख के साथ, हम मेहर कैस्टेलिनो के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जो 1964 की फेमिना मिस इंडिया और पहली फेमिना मिस इंडिया थीं। एक सच्ची पथप्रदर्शक, उन्होंने महिलाओं की कई पीढ़ियों के लिए निडर होकर सपने देखने का मार्ग प्रशस्त किया, मानक स्थापित किए और नींव रखी। सही मायने में एक अग्रणी, उनकी विरासत उनके द्वारा संभव बनाए गए सफर और उनके द्वारा साकार किए गए सपनों के माध्यम से जीवित रहेगी। उनके परिवार, मित्रों और प्रियजनों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनकी विरासत हमेशा चमकती रहे।"
पोस्ट में आगे लिखा गया, "हमारी दिवंगत फेमिना मिस इंडिया 1964, मेहर कैस्टेलिनो, गरिमा, शालीनता और शांत शक्ति की अद्वितीय आभा की प्रतीक थीं। अपने समय की एक सच्ची पथप्रदर्शक, उन्होंने न केवल फैशन उद्योग में अपनी पहचान बनाई, बल्कि इस मंच पर आने वाली कई पीढ़ियों की महिलाओं के लिए मार्ग प्रशस्त किया। उनकी उपस्थिति ने सुंदरता को नया रूप दिया और उनकी यात्रा अनगिनत सपनों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई। उनके द्वारा प्रतिपादित मूल्यों के माध्यम से उनकी विरासत जीवित है। हम मेहर जी को उनके शांत स्वभाव, दृढ़ता और शाश्वत सुंदरता को अपने हर कार्य में आगे बढ़ाकर सम्मानित करते हैं।"
मिस इंडिया वर्ल्ड 2025 नंदिनी गुप्ता ने भी दी श्रद्धांजलि
मिस इंडिया वर्ल्ड 2025 नंदिनी गुप्ता ने भी उन्हें पोस्ट लिखकर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'उन्होंने हम सबके लिए रास्ता बनाया। आपकी आत्मा को शांति मिले, मैडम।'
कौन थीं मेहर कैस्टेलिनो?
मेहर कैस्टेलिनो का जन्म मुंबई में हुआ था और उन्होंने लॉरेंस स्कूल, लव्डेल से ग्रेजुएशन किया। उसके कुछ ही समय बाद ही साल 1964 में मेहर ने फेमिना मिस इंडिया का पहला खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने मिस यूनिवर्स और मिस यूनाइटेड नेशंस जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
मेहर कैस्टेलिनो ने फैशन जगत में भी एक शानदार करियर बनाया। एक प्रसिद्ध कमर्शियल और कैटवॉक मॉडल के रूप में, उन्होंने दुनिया भर में 2000 से अधिक लाइव फैशन शो में रैंप वॉक किया। उन्होंने फैशन पत्रकारिता में भी एक पहचान बनाई और 1973 में ईव्स वीकली में अपना पहला लेख प्रकाशित किया। उनके लेख लगभग 160 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशनों में प्रकाशित हुए। बाद में उन्होंने जेंटलमैन फैशन क्वार्टरली, फ्लेयर और ईव्स वीकली के लिए फैशन एडिटर के रूप में कार्य किया और 2006 से लैक्मे फैशन वीक की आधिकारिक फैशन लेखिका रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
