Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अंकिता लोखंडे या मुनव्वर फारुकी नहीं! ये कंटेस्टेंट ले रही हैं BB17 में सबसे तगड़ी रकम, जानें सबकी फीस
Bigg Boss 17 Highest Paid Contestants : बिग बॉस 17 शुरु हो चुका है। इस बार बिग बॉस के घर में मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, नवीद सोले, अनुराग डोभाल, सना रईस खान, जिग्ना वोरा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, सोनिया बंसल, खानजादी, सनी आर्य, रिंकू धवन, अरुण शेट्टी, अभिषेक कुमार और ईशा मालविया ने बतौर कंटेस्टेंट्स हिस्सा लिया है।
ये सभी टीवी, लॉ, जर्नलिज्म, सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर और साउथ इंडस्ट्री से हैं। आइए जानते हैं इस सीजन इन सेलिब्रेटिज में से कौन ले रहा है सबसे ज्यादा फीस। वैसे आपको बता दें वो आपके फेवरेट अंकिता लोखंडे या मुनव्वर फारुकी नहीं बल्कि नाम सुन चौंक जाएंगे आप।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में एंट्री की। रिपोर्ट के अनुसार, घर में रहने के लिए उन्हें प्रति सप्ताह 12 लाख रुपये मिलते हैं। जहां एक तरफ अंकिता घर में रहने के लिए सबसे ज्यादा चार्ज कर रही हैं, वहीं विक्की जैन कम फीस लेने वाले कंटेस्टेंट में से एक हैं। वो एक हफ्तें के 5 लाख रुपए ले रहे हैं।

मन्नारा चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा ने घर में एंट्री की। बिग बॉस के घर में रहने के लिए एक्ट्रेस हर हफ्ते 15 लाख रुपये रकम वसूल रही हैं। सारे कंटेस्टेंट में सबसे ज्यादा फीस वसलूने वाली मन्नारा ही है।

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट
गुम है किसी के प्यार में की एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने अपने पति नील भट्ट के साथ घर में एंट्री की। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस प्रति सप्ताह 12 लाख रुपये फीस ले रही हैं। वहीं ऐश्वर्या शर्मा के पतिे एक्टर प्रति सप्ताह 7 लाख रुपये कमा रहे हैं।
सोनिया बंसल
बिग बॉस 17 शो में हॉट इंडियन मॉडल और एक्ट्रेस की प्रति सप्ताह 5 लाख रुपये फीस बताई गई है। वहीं मशहूर यूट्यूब तहलका भाई 3.5 लाख रुपये फीस चार्ज कर रहे हैं।

मुनव्वर फारुकी
कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉक अप जीतने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 में अपने फैंस के दिलों पर राज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कॉमेडियन प्रति सप्ताह
लगभग 7 - 8 लाख रुपये कमा रहे हैं।
अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय
सीरियल उड़ारियां में अपनी एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले अभिषेक कुमार प्रति सप्ताह 5 लाख रुपये कमा रहे हैं। वहीं एक्टर मध्य प्रदेश की फैशन मॉडल ईशा मालवीय हर सप्ताह लगभग 7 लाख रुपये कमा रही हैं।
जिग्ना वोरा और अनुराग डोभाल
मशहू क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा घर में रहने के लिए प्रति सप्ताह 7.5 लाख रुपये ले रही हैं। वहीं अनुराग डोभाल, जिन्हें यूके07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है,घर के अंदर रहने के लिए प्रति सप्ताह 7.5 लाख रुपये फीस ले रहे हैं। वहीं हाई-प्रोफाइल मामलों को सुलझाने वाली वकील सना रईस खान प्रति सप्ताह 6 लाख रुपये कमा रही हैं।
रिंकू धवन और नावीद सोले और फिरोजा खान
एक्ट्रेस रिंकू धवन जो कहानी घर घर की में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, बिग बॉस 17 के घर के अंदर रहने के लिए प्रति सप्ताह 4 लाख रुपये कमा रही हैं। इसके अलावा लंदन के एक सेलिब्रिटी नावीद सोले भी वह कम फीस लेने वाले कंटेस्टेंट में से एक हैं। कहा जाता है कि वह प्रति सप्ताह 4 लाख रुपये फीस चार्ज कर रहे हैं। वहीं खानजादी के नाम से फेमस फिरोजा खान, जो एक रैपर हैं, वो इस सीज़न में सबसे कम फीस लेने वाली कंटेस्टेंट में से एक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह हर सप्ताह लगभग 3 लाख रुपये कमाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
