Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Mental Health पर खुलकर बात कर चुके हैं ये सितारे, खुद भी दे चुके हैं डिप्रेशन को मात
आज की भागमभाग वाली दुनिया में डिप्रेशन एक आम समस्या बन चुकी है। पूरी दुनियाभर में कई लोग आज डिप्रेशन से लड़ाई लड़ रहा हैं। आम से लेकर खास हर कोई कभी ना कभी इस समस्या से गुजर चुका है। यहां तक की ग्लैमर की दुनिया भी इससे अछूती नहीं है।
अक्सर लोगों को लगता है कि फिल्मी इंडस्ट्री के सितारे बहुत ही सुकून की जिंदगी बिताते होंगे, लेकिन सच इसके बिल्कुल विपरीत है। बॉलीवुड में कई ऐसे हैं, जो डिप्रेशन के खिलाफ जंग लड़ चुके हैं। और अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं।

शाहरुख खान
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान को देखकर अक्सर लोगों के मन में यही ख्याल आता है कि इनकी जिंदगी में कोई मानसिक उलझन होगी ही नहीं। शानदार करियर, आलीशान घर, दौलत-शोहरत हर चीज बेशुमार है। मगर किंग खान भी डिप्रेशन से गुजर चुके हैं। एक बार खुद उन्होंने इस बारे में मीडिया के सामने जिक्र किया था। एक इंटरव्यू के दौरान किंग खान ने कहा था कि एक बार उनके कंधे के लिगामेंट में चोट लगी थी और सर्जरी के दौरान वे गंभीर रूप से डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।
दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी अवसाद की गिरफ्त में आ चुकी हैं। वह खुद कई बार सार्वजनिक रूप से अपनी मेंटल इलनेस के बारे में बात कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह गंभीर रूप से डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं और यहां तक कि उन्हें खुदकुशी करने के विचार भी आने लगे थे। डिप्रेशन से पीड़ित लोगों की मदद करने और डिप्रेशन का सामना करने की जागरूकता फैलाने के लिए एनजीओ 'लिव लव लाफ' की स्थापना भी की है। दीपिका 'गहराइयां' और 'तमाशा' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं, जो डिप्रेशन व मेंटल इलनेस पर एक खास मैसेज देती हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा भले ही आज एक ग्लोबल स्टार हैं, लेकिन एक वक्त था जब वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं। पिता के निधन के बाद वह डिप्रेशन में चली गयी थी और वह करीब पांच साल तक इससे पीड़ित रहीं। डिप्रेशन से बाहर निकलने का श्रेय उन्होंने अपने काम को दिया है। इस बारे में उन्होंने कहा था कि काम मेरी थेरेपी है। मैं अपने सभी दुख और आत्मा को चरित्र एवं फिल्म में लगा देती हूं।
कटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ 2016 में रणबीर कपूर के साथ अपने ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं और स्लीपोहॉलिक का शिकार भी हो गई थीं। ब्रेकअप के बाद कैटरीना रोज 13-13 घंटे की नींद लिया करती थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैंने डिप्रेशन से बाहर आने के लिए किताबों को अपना साथी बना लिया। अच्छी किताबें पढ़कर डिप्रेशन से बाहर आने की कोशिश करती थी।
संजय दत्त
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता संजय दत्त भी डिप्रेशन का शिकार रह चुके हैं। एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने खुलासा किया था कि ड्रग्स की लत छोड़ते समय वे कई बार डिप्रेशन व एंजाइटी का शिकार हुए थे। इस दौरान उन्हें आत्महत्या जैसे विचार आते थे।
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शमा्र को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं। मगर, यह सच है। अनुष्का शर्मा अपनी मेंटल इलनेस के बारे में कई बार बात कर चुकी हैं। वह चाहती हैं कि डिप्रेशन जैसी बीमारियों पर बात करते समय किसी को भी शर्म महसूस नहीं होनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications