Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Google Doodle : Sridevi का है आज 60वां जन्मदिन, गूगल ने भी इस खास अंदाज में किया याद
Sridevi on 60th birth anniversary : आज भारत की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का जन्मदिन है। अगर आज वो हमारे बीच होतीं तो अपना 60 वां जन्मदिन मना रही होतीं। ऐसे में गूगल ने भी एक्ट्रेस याद करते हुए श्रीदेवी को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है।
गूगल ने श्रीदेवी के बर्थ डे पर उनके सिग्नेचर पोज का डूडल बनाया है। आपको बता दें कि आज जब भी आप गूगल ओपन करेंगे, आपको डूडल में श्रीदेवी की छवि नजर आएगी।

दरअसल, गूगल ने श्रीदेवी के 60वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी स्मृति में एक विशेष डूडल (Doodle) दिखाकर उन्हें याद किया हो सकता है। जिसमें गाना मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं... की तस्वीर देखी जा सकती है। गूगल ने श्रीदेवी को डूडल समर्पित करते हुए लिखा, "वह बचपन में ही फिल्मों से प्यार करने लगीं, महज चार साल की उम्र में वह तमिल फिल्म में नजर आईं, जिसका नाम था कंधन करूनई। श्रीदेवी ने कई दक्षिण की भाषा बोलनी सीखी, यही वजह है कि उन्हें भारत की कई और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने को मिला।"

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की करियर की शुरुआत
महज चार साल की उम्र में तमिल फिल्म 'कंधन करुणई' से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने नौ साल की उम्र में 'रानी मेरा नाम' से एक बाल कलाकार के रूप में बॉलीवुड में अपनी करियर की शुरुआत की। अपनी मेहनत और लगन के दम पर श्रीदेवी ने धीरे-धीरे खुद को फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर लिया। 19 साल की उम्र में अमोल पालेकर के साथ फिल्म 'सोलवा सावन' से उन्होंने एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया।

इन फिल्मों ने बनाया श्रीदेवी को सुपरस्टार
साल 1986 में रिलीज फिल्म 'नगीना' श्रीदेवी के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में श्रीदेवी ने इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया। इस फिल्म का गीत 'मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा...' में श्रीदेवी ने अपनी बेहतरीन डांसिंग स्किल्स का भी परिचय दिया। खास बात यह है कि इसके बाद भी नाग-नागिन जैसी फंतासी पर कई फिल्में बनीं, लेकिन किसी को भी 'नगीना' जैसी सफलता हासिल नहीं हो सकी। साल 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' श्रीदेवी की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई। साल 1989 में श्रीदेवी के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म 'चालबाज' रिलीज हुई। इस फिल्म में श्रीदेवी ने दो जुड़वां बहनों की भूमिका अदा की थी।
1 करोड़ रुपए फीस पाने वाली पहली एक्ट्रेस बनीं थीं श्रीदेवी
बॉलीवुड में यूं तो हमेशा ही एक्टर को एक्ट्रेस से ज्यादा फीस मिलती है। लेकिन 80 और 90 के दशक में प्रोड्यूसर-डायरेक्टर श्रीदेवी को फिल्में हिट कराने का सबसे बड़ा फॉर्मूला मानते थे। यही वजह है कि उस दौर में श्रीदेवी ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्हें सबसे पहले बतौर फीस 1 करोड़ रुपए मिले थे।
2018 में हुई मुत्यु
24 फरवरी, 2018 को दुबई के जुमेरा एमिरेट्स टॉवर में उनकी मृत्यु हो गई। उनके पति बोनी कपूर ने उन्हें होटल के कमरे के बाथटब में मृत पाया, जबकि पहले उनकी मृत्यु को कार्डियक अरेस्ट का मामला बताया गया था। बाद में 'आकस्मिक रूप से डूबना' बताया गया। श्रीदेवी की मौत आज भी एक बड़ा रहस्य बनी हुई है।



Click it and Unblock the Notifications