Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
Halloween 2025: इस हैलोवीन वीकेंड पर हिम्मत है तो देखिए ये 5 सबसे डरावनी फिल्में, जो उड़ा देंगी नींद
Halloween Day 2025: रात गहराने लगी है, हवा में ठंडक बढ़ गई है, और अंधेरे में किसी के कदमों की आहट सुनाई दे रही है... हां, वक्त आ गया है हैलोवीन डे 2025 (Halloween 2025) का जो हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस हैलोवीन वीकेंड अगर आप अपने दिल की धड़कनें तेज करना चाहते हैं और डर का असली स्वाद चखना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए - क्योंकि हम लेकर आए हैं 5 ऐसी हॉरर फिल्में, जिन्हें देखने के बाद शायद आपको लाइट ऑन करके सोना पड़े।
ये वो फिल्में हैं जिनमें हर सीन आपकी रीढ़ में सिहरन भर देगा कभी किसी परछाई के पीछे छिपा साया, तो कभी दीवारों के पार से आती रहस्यमयी आवाजें। तो इस हैलोवीन वीकेंड पर अगर हिम्मत है... तो देखिए ये फिल्में अकेले या फिर किसी के साथ, क्योंकि डर अकेले नहीं आता। साथ ही हैलोवीन डे का इतिहास भी जान लेते हैं।

क्यों मनाया जाता है हैलोवीन डे?
हैलोवीन डे (Halloween Day) हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत करीब 2000 साल पहले प्राचीन सेल्टिक त्योहार "साविन" (Samhain) से हुई थी, जिसे आयरलैंड, स्कॉटलैंड और इंग्लैंड में मनाया जाता था। उस समय लोग मानते थे कि 31 अक्टूबर की रात को जीवित और मृत आत्माओं की दुनियाओं के बीच की सीमा बहुत पतली हो जाती है यानी उस रात मृत आत्माएं पृथ्वी पर लौट आती हैं।
लोग इन बुरी आत्माओं से बचने के लिए आग जलाते थे, अजीब-गरीब वेशभूषा पहनते थे और मुखौटे लगाते थे ताकि आत्माएं उन्हें पहचान न सकें। आज के समय में हैलोवीन एक मजेदार फेस्टिवल बन चुका है जिसमें बच्चे भूत, चुड़ैल, वैम्पायर या मॉन्स्टर की ड्रेस पहनकर घर-घर जाकर मिठाइयां मांगते हैं।
1. 'तुम्बाड़' (Tumbbad) - Amazon Prime Video
भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे खूबसूरत और डरावनी फिल्मों में से एक। लालच और पौराणिकता पर आधारित यह फिल्म 1918 से 1947 तक के महाराष्ट्र में सेट है। "हस्तर" का रहस्य और फिल्म का सिनेमैटिक अनुभव आपको अंधेरे में सांस लेना सिखा देगा।
2. 'द एविल डेड' (The Evil Dead) - Netflix
1981 की यह कल्ट हॉरर फिल्म अब भी लोगों को डराने में सफल है। कुछ दोस्तों का जंगल में कैबिन में फंस जाना और वहां दुष्ट आत्माओं का कब्जा... सैम राइमी की ये फिल्म हॉरर लवर्स के लिए एक क्लासिक ट्रीट है।
3. 'एंटीक्राइस्ट' (Antichrist) - Amazon Prime Video
अगर आप साइकोलॉजिकल हॉरर के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपको हिला देगी। लार्स वॉन ट्रियर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ग्रिफ और गिल्ट की भावना इतनी गहरी है कि हर सीन आपके दिमाग में रह जाएगा।
4.'द कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स' (Jio Hotstar)
"द कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स" की सबसे डरावनी फिल्म मानी जाने वाली The Nun में वेटिकन की एक नन की आत्मा "वैलक" की भयानक कहानी दिखाई गई है। रहस्यमय मठ, अंधेरे गलियारे और दानवी चेहरा - ये फिल्म आपके रोंगटे खड़े कर देगी।
5. 'सिनिस्टर' (Sinister) - Netflix
जब एक लेखक अपने घर में पुराने होम वीडियो पाता है जिनमें हत्या की झलक होती है, तो उसकी जिंदगी बदल जाती है।
स्कॉट डेरिकसन की ये फिल्म आपको हर फ्रेम में डर का एहसास कराएगी।



Click it and Unblock the Notifications
