Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी
Hansika Motwani-Sohael Khaturiya Divorce: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी पिछले काफी समय से पति सोहेल कथूरिया के साथ अपने टूटे रिश्ते को लेकर चर्चा में थीं। हंसिका और सोहेल ने 4 दिसंबर 2022 को जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में शाही अंदाज में शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही इस कपल के बीच मतभेद की खबरें आने लगी थीं। खबरों के मुताबिक, हंसिका पिछले दो साल से अपने पति से अलग रह रही थीं। अब शादी के लगभग तीन साल बाद, हंसिका और सोहेल ने आपसी सहमती से तलाक ले लिया गया। बताया जा रहा है कि मुंबई के बांद्रा कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी है।

2024 से अलग-अलग रह रहे थे हंसिका-सोहेल
कोर्ट की सुनवाई के दौरान, हंसिका मोटवानी के वकील अदनान शेख ने बताया कि शादी के बाद कपल कुछ दिनों तक साथ रहा था। लेकिन धीरे-धीरे उनके रिश्ते में समस्याएं आने लगीं। बताया जा रहा है कि हंसिका और सोहेल 2 जुलाई 2024 से अलग-अलग रह रहे थे। इस शादी से दोनों का कोई बच्चा नहीं है।
क्यों लिया तलाक का फैसला?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के स्वभाव और सोच में काफी अंतर था। समय के साथ यह फर्क बढ़ता गया और छोटी-छोटी बातों पर भी बहस होने लगी। स्थिति ऐसी हो गई कि साथ रहना मुश्किल लगने लगा। परिवार और दोस्तों ने रिश्ते को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन बात नहीं बन सकी। आखिर में दोनों ने शांति से अलग होने का फैसला किया और आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया पूरी कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका ने तलाक के दौरान किसी तरह की एलिमनी स्त्रीधन नहीं मांगा।
पहले भी हो चुकी थी सोहेल की शादी
आपको बता दें कि सोहेल कथूरिया की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी हंसिका की सहेली रिंकी बजाज से हुई थी, लेकिन वह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था।
बेस्ट फ्रेंड के एक्स-हसबैंड से शादी पर क्या बोली थीं हंसिका
हंसिका और सोहेल की शादी के कुछ समय बाद साल 2023 में सोशल मीडिया पर यह दावा किया गय था कि हंसिका ने अपनी ही बेस्ट फ्रेंड के एक्स-हसबैंड से शादी की है। इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए हंसिका ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि मीडिया ने इस कहानी को गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने बताया कि सोहेल उनकी किसी बेस्ट फ्रेंड के पति नहीं थे, बल्कि वह उनके भाई के सबसे अच्छे दोस्त थे और लंबे समय से उनके परिवार के आसपास ही रहते थे। वहीं, सोहेल कथूरिया ने भी इन आरोपों को गलत बताया था। उनका कहना था कि उनकी पहली शादी टूटने का कारण हंसिका नहीं थीं और यह बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।



Click it and Unblock the Notifications