Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बिग-बी के 7 ऑइकॉनिक लुक, जिन्होंने उन्हें बनाया बी-टाउन का स्टाइलिश और दमदार एक्टर
Amitabh Bachchan Birthday : बिग बी ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं और उन्हीं के साथ लोगों को स्टाइल स्टेटमेंट भी। उनके कॉस्टयूम और स्टाइलिंग पर हमेशा ही विशेष ध्यान दिया जाता है।
सदी के महानायक ने बड़े पर्दे पर इतने यादगार रोल निभाएं हैं, जो आज तक हमारे जेहन में बसे हुए हैं। चाहे वो अग्निपथ में विजय दीनानाथ चौहान का किरदार हो या फिर शोले में निभाया जय का रोल। हर किरदार में बिग-बी ने अपनी छाप छोड़ी हैं।
अमिताभ हमेशा से अपने आइकॉनिक रोल या किरदार से फैंस का दिल जीतते आए हैं। आज हम यहां अमिताभ बच्चन के 81 वीं बर्थडे के मौके पर नजर डालते हैं, उनके निभाए 7 आइकॉनिक लुक्स के बारे में।

शोले (1975)
शोले अमिताभ बच्चन के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। शोले में अमिताभ बच्चन ने जय का किरदार निभाया था। बात चाहे पहनावे की हो या फिर डॉयलॉग की हर लिहाज से ये मूवीज उस जमाने में अपना लोहा मनवाने में कामयाब रही थी। शोले में अमिताभ बच्चन का लुक उस समय काफी पॉपुलर हुआ था। माना जाता है कि हिंदी सिनेमा में जींस का दौर इसी फिल्म से शुरु हुआ था। फिटेड टी शर्ट और डेनिम पैंट और डेनिम जैकेट का फैशन शुरु करने का श्रेय अमिताभ बच्चन को ही जाता है। इस फिल्म के बाद अमिताभ के इस किरदार की गिनती उनके निभाए गए आइकॉनिक रोल्स में होती है।

अमर अकबर एंथोनी (1977)
एक्सूज मी, प्लीज। ये सुनते ही अमिताभ बच्चन स्टारर मनमोहन देसाई की आइकॉनिक फिल्म अमर अकबर एंथोनी की याद आ जाती है। इसमें अमिताभ बच्चन ने एंथोनी का किरदार निभाया था। माई नेम इज़ एंथोनी गोंजाल्विस गाने में, वह परवीन बाबी के लिए टेलकोट, टॉप हैट, बो टाई और ब्रॉली पहने एक विशाल ईस्टर अंडे से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। ये दृश्य अमिताभ बच्चन के आइकॉनिक लुक्स में से एक हैं।

याराना (1981)
सलमान खान की ट्यूबलाइट जो करने में असफल रही, अमिताभ बच्चन ने 1981 में सारा ज़माना गाने में लाइटबल्ब से जड़ी जैकेट पहनकर कर डाला था। पहली बार ऐसा कोई कॉस्ट्यूम एक्सपैरिमेंट किया गया था, जब कोई सुपरस्टार लाइट से जड़ी ड्रेस पहना हुआ सिल्वर स्क्रीन में नजर आया था। उनका ये लुक आज भी लोगों के जेहन से उतरा नहीं हैं। ये उनके सबसे चर्चित लुक में से एक हैं।

दीवार (1975)
साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'दीवार' अमिताभ के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। लोगों को बिग बी का 'एंग्री यंग' मैन का किरदार काफी पसंद आया था।
दीवार में निभाया गया अमिताभ बच्चन का ये आइकॉनिक रोल ने उन्हें बॉलीवुड का एंग्री यंग मैन बनाया। फिल्म में सफेद रंग की पैंट, नीले रंग की शर्ट और शर्ट को खास अंदाज में बांधने का स्टाइल और बाजु में बंधा 'बिल्ला नंबर 786' ने विजय के किरदार को यादगार बना दिया।

डॉन (1978)
डॉन में अमिताभ बच्चन का 'खइके पान बनारसवाला' गाना अमिताभ बच्चन के ऑइकॉनिक सॉन्ग में से एक है। इस सॉन्ग में उनका लुक उस जमाने के लिहाज से काफी स्टाइलिश था। इस गाने में पतलून और वास्कट पहने हुए थे और उन्होंने गंगा किनारे वाले लड़के की तरह सिर पर लाल गमछा बांधा हुआ था। 2006 में डॉन के रीमेक में भी अमिताभ के इस लुक को शाहरुख खान के साथ रिक्रिएट किया था।
अग्निपथ (1990)
विजय दीनानाथ चौहान, पूरा नाम। बाप का नाम दीनानाथ चौहान। मां का नाम सुहासिनी चौहान। गांव मांडवा। उम्र 36..." ये डॉयलॉग सुनते ही 1990 में रिलीज हुई अग्निपथ की पिक्चर आंखों के सामने आ जाती है। फिल्म में विजय दीनानाथ चौहान का रोल बिग बी के ऑइकॉनिक रोल में से एक था। विजय दीनानाथ चौहान बने अमिताभ बच्चन का स्टाइल युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। जिसमें एक हाथ पैंट की जेब में और काजल से भरी आंखे। ये उनके लुक और स्टाइल के साथ एक्सपैरिमेंट जनता को खूब पसंद आया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन की डायलॉग डिलीवरी की वजह से उनका यह रोल आज तक फैंस के दिमाग में छाया हुआ है।

मोहब्बतें (2000)
मोहब्बतें में मूवी में अमिताभ बच्चन पहली बार नेगेटिव रोल में नजर आए थे। प्रतिष्ठा, परंपरा और अनुशासन वाले गुरुकुल के प्रिंसिपल नारायण शंकर के अंदाज़ में अमिताभ बच्चन को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अमिताभ के लिए कमबैक फिल्म भी थी। मोहब्बतें में अमिताभ बच्चन का निभाया गया रोल उनके निभाए गए बेस्ट आइकॉनिक रोल में से एक हैं।

बंटी और बबली (2005)
बंटी और बबली में, अमिताभ बच्चन पूरी फिल्म में सिर्फ एक पोशाक - डेनिम, टी, एक लैदर की जैकेट और एक गमछे में नजर आए थे। इसके साथ सनग्लासेस में लुक को पूरा किया था। फिल्म में कजरारे गाने पर ऐश्वर्या राय के साथ ठुमके लगाने के वजह से इस फिल्म की गिनती भी बिग बी के आइकॉनिक मूवीज में शामिल हो गई हैं।



Click it and Unblock the Notifications
