Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Deepika Padukone Net Worth: कमाई के मामले में कई स्टार्स से आगे हैं दीपिका, करोड़ों के बिजनेस की हैं मालकिन
Happy Birthday Deepika Padukone : दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड के सुपर स्टार्स में होती है। 2007 में आई ब्लॉकबस्टर मूवी 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसके बाद से दीपिका ने एक के बाद एक सुपर हिट फिल्में दी हैं। बीते साल दीपिका के लिए सुपरहिट साबित हुआ था।
उनकी दोनों फिल्में पठान और जवान बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। दीपिका बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी जाना माना चेहरा हैं। दीपिका न सिर्फ एक्टिंग में आगे हैं बल्कि कमाई के मामले में भी वो किसी से कम नहीं हैं। बॉलीवुड के सबसे ज्यादा टेक्स देने वाले एक्टर्स में एक हैं दीपिका।

आज दीपिका पादुकोण का जन्मदिन हैं। आइए इस मौके पर जानते हैं उनकी नेटवर्थ और संपति के बारे में। दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ था। 38 साल की दीपिका आज की तारीख में करोड़ों रुपए की मालकिन हैं।
कितनी हैं नेटवर्थ
रिपोटर्स के मुताबिक दीपिका ब्रांड एंडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई करती हैं। रिपोर्ट के अनुसार ब्रांड के विज्ञापन के लिए वो 7 से 10 करोड़ की फीस लेती हैं। इसके अलावा इंस्टा पर किसी ब्रांड को एंडोर्स करने या अपनी एक पोस्ट के लिए वे करीब 1.5 करोड़ रुपये वसूलती हैं। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में सबसे महंगी एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार हैं। लाइफ स्टाइल एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति लगभग 314 करोड़ है। एक फिल्म के लिए 30 करोड़ चार्ज करती हैं। उनकी मासिक आय 3 करोड़ रुपये है, जबकि वह 40 करोड़ सालाना कमाई करती हैं।
एक्टर ही नहीं बिजनस वुमन भी हैं दीपिका
फिल्मों के अलावा दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी कमाई करती हैं। बीते साल दीपिका पादुकोण ने 82°E नाम से स्किन केयर प्रोडक्ट की शुरुआत की थी, जो अब दुनियाभर में फेमस है। एक्ट्रेस ने स्किन केयर प्रोडक्ट से पहले साल 2013 में अपने क्लोदिंग ब्रांड की शुरुआत की थी, जिसका नाम है 'ऑल अबाउट यू' । दीपिका पादुकोण एक्टिंग के अलावा अपना प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम 'का प्रोडक्शन्स'है। इसकी शुरुआत उन्होंने साल 2018 में की थी। अब तक इस प्रोडक्शन हाउस के तले दीपिका ने फिल्म '83' और 'छपाक' को बनाया है।

दीपिका के पास हैं इतनी संपति
दीपिका पादुकोण ने साल 2021 में अलीबाग में एक शानदार हॉलिडे होम खरीदा था। दीपिका की इस नई प्रॉपर्टी में दो बंगलों के अलावा एक नारियल व एक सुपारी का बगीचा भी है। रिपोर्ट्स की माने तो इस प्रॉपर्टी को दीपिका ने 22 करोड़ रुपये में खरीदा था। दीपिका अपने पति के साथ अपार्टमेंट प्रभादेवी के ब्यूमोंड टावर्स में रहती है। यह घर 33 मंजिला टावर की 26 वीं मंजिल पर स्थित है। साल 2010 में दीपिका और उनके पिता प्रकाश पादुकोण ने को-ओनरशिप में यह संपत्ति खरीदी थी।
दीपिका के पास हैं ये लग्जरी कार
दीपिका पादुकोण के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास एक से बढ़कर एक कई सारी लग्जरी गाड़ियां मौजूद है। दीपिका के पास 1.2 करोड़ रुपए की कीमत वाली ऑडी ए9, मर्सिडीज बेंज, रेंज रोवर और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कारें हैं।



Click it and Unblock the Notifications
