Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Birthday Special: 'सूफी की सुल्ताना' का खिताब जीत चुकी हैं हर्षदीप कौर, इस शख्स के कहने पर पहनती हैं पगड़ी
Harshdeep Kaur Birthday Special: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हर्षदीप कौर को कौन नहीं जानता है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को काफी पॉपुलर गाने दिए हैं। आज यानी 16 दिसंबर को वह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वह अपनी रूहानी आवाज और अपने लुक के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ज्यादातर गाने सूफी आवाज में ही गाए है। लेकिन जो चीज उन्हें सबसे ज्यादा अलग बनाती है वह है पगड़ी पहनकर उनका गाना गाना। जी हां, अगर आपने कभी नोटिस किया हो तो वह हमेशा अपने सिर पर पगड़ी बांधे रहती हैं। आइए, आज हर्षदीप के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कुछ अन्य रोचक किस्सों के बारे में -

पांच भाषा भाषाओं में गा लेती हैं गाना
बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर हर्षदीप कौर का जन्म 16 दिसंबर, 1986 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। हर्षदीप ने महज 6 साल की उम्र से संगीत सीखना शुरू कर दिया था। वह हिंदी के अलावा, चार अन्य भाषाओं पंजाबी, तमिल, मलयालम और उर्दू में भी गा चुकी हैं।
इन गानों से मिली पहचान
हर्षदीप ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जिसमें से फिल्म रंग दे बसंती के गाने 'इक ओंकार' और रॉकस्टार के 'कंतियां करूं' से उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली। इसके अलावा, राजी का 'दिलबरों' और 'जुगनी' गाने ने पूरे इंडिया में धूम मचा दी। इसके साथ ही उन्होंने 'नचदे ने सारे', 'जालिमा', 'वारी बरसी', 'चोंच लड़ाईयां' जैसे पॉपुलर गाने भी गए हैं।
मिल चुका है सूफी की सुल्ताना का खिताब
हर्षदीप कौर ने साल 2008 में एक सिंगिग कंप्टीशन 'जुनून कुछ कर दिखाने का' में भाग लिया था। इस शो में उन्होंने उस्ताद राहत फतेह अली खान की टीम सूफी की सुल्तान जॉनर के लिए कंपीट किया था और जीत भी हासिल की। इसके बाद शो में ग्रैंड फिनाले में अमिताभ बच्चन ने उन्हें 'सूफी की सुल्ताना' के खिताब से नवाजा था।
गाते वक्त क्यों पहनती है पगड़ी?
'जुनून कुछ कर दिखाने का' में हर्षदीप अपने सिर को ढकने के लिए हमेशा चुन्नी का उपयोग किया करती थीं। बताया जाता है कि यह धार्मिक वजह से भी जरूरी था। ऐसे में, उनके जीजा ने उन्हें सलाह दी कि वह चुन्नी ना लेकर सो में पग भी पहन सकती हैं। उस दौरान शो के माहौल के हिसाब से हर्षदीप एक लॉन्ग सूफी अटायर पहनती थीं और साथ में पग भी लेती थीं। अब शो जीतने के बाद उन्होंने इसी लुक को आगे कैरी किया और इसे अपनी पहचान बना ली।



Click it and Unblock the Notifications
