Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Salman Khan Networth: सबसे ज्यादा इनकम टैक्स चुकाते हैं सलमान, इतने अरबों के हैं मालिक
Salman Khan Net Worth: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का आजका बर्थ डे है। सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। कई सुपरहिट देने वाले सलमान करोड़ों रुपए के मालिक हैं लेकिन क्या आपको पता है कि वह आज भी मुंबई में 1 बेडरूम वाले फ्लैट में रहते हैं और बहुत ही सिम्पल लाइफस्टाइल जीते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में सलमान को 35 साल से अधिक टाइम हो गया है।
कभी बॉलीवुड में 11 हजार रुपए के साथ शुरुआत करने वाले सलमान आज एक मूवी के लिए 100 करोड़ रुपए फीस वसूलते हैं। आइए आज सलमान खान के बर्थ डे के मौके पर जानते हैं उनकी कुल नेटवर्थ के बारे में-

सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले लोगों में से एक
आप जानकर चौंक जाएंगे कि देश में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स चुकाने वालों में से हैं। वेबसाइट 'caknowlwdge' की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में सलमान खान की नेटवर्थ करीब 2850 करोड़ रुपये है। वह हर महीने 16 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हैं। जबकि उनकी सालाना कमाई 220 करोड़ रुपये से अधिक है।
बिगबॉस के एक एपिसोड के चार्ज करते हैं 12 करोड़
सलमान खान 'बिग बॉस' के एक एपिसोड के लिए 12 करोड़ रुपये लेते हैं। वह बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड सितारों में शुमार हैं। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' के लिए उन्होंने मेकर्स से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा फीस वसूली थी। एक सोशल मीडिया पोस्ट से सलमान खान 50 लाख रुपये कमा लेते हैं। वह एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए 6-7 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं।
यह है प्रोपर्टी
मुंबई में सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट सुर्खियों में रहता है। इस शानदार और लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत 114 करोड़ रुपये है। पनवेल स्थित सलमान के फार्महाउस की कीमत 94 करोड़ रुपये है। चिम्बई रोड पर सलमान खान की प्रॉपर्टी है, जो 17 करोड़ की है। गोरई बीच पर उनका एक घर है, जो 35 करोड़ का है। इसके अलावा मुंबई सहित दुबई में सलमान खान की तीन प्रॉपर्टी हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। सलमान खान प्रोडक्शन हाउस 'सलमान खान फिल्म्स' के ऑनर हैं।
इनसे भी है जुड़े
एसके-27 नाम की जिम फ्रेंचाइजी है। इसके अलावा सलमान खान बीइंग ह्मयूमन क्लोदिंग बैंड के मालिक हैं।
इन कारों का है शौक
सलमान खान लग्जरी कारों के बड़े शौकीन हैं। वह अक्सर अपनी लग्जरी कारों की सवारी करते हुए नजर आते हैं। उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर Vogue, LX470, ऑडी RS7, मर्सिडीज़ S क्लास, एएमजी जीएलई 43, लैंड क्रूजर, बीएमडब्ल्यू एक्स 6 जैसी शानदार कारें हैं। उनके पास कोई स्पोर्ट्स बाइक भी हैं।
तीनों भाईयों में सबसे ज्यादा कमाते हैं सलमान
सलमान खान के दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान नेटवर्थ के मामले में उनसे बहुत पीछे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की संपत्ति मिलाकर उनकी नेटवर्थ 9 सौ करोड़ रु होती है। इसमें अरबाज खान की नेटवर्थ 500 करोड़ रु. और सोहेल खान की नेटवर्थ 333 करोड़ रु. है। इस मामले में उनके पिता सलीम खान भी उनसे दोनों से ज्यादा आगे हैं। उनकी नेटवर्थ 1000 करोड़ रु. है। जो सलमा खान, हेलन और उनके बच्चों में बराबरी से बंटेगी।
चैरिटी में भी आगे
उनका 'द बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' नाम से चैरिटी है। इसके अलावा सलमान खान अपनी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा चैरिटी में दान करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications