Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Happy Birthday Shah Rukh: दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर हैं SRK,करोड़ो की कार और बंगलों के हैं मालिक
Happy Birthday Shah Rukh Khan : बॉलीवुड के किंग खान कहें जाने वाले शाहरुख खान आज 58 साल के हो गए हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी शाहरुख खान का जलवा बरकरार हैं। शाहरुख की गिनती दुनिया के अमीर एक्टर्स की लिस्ट में चौथे पायदान पर उनका नाम है। कमाई के मामले में उन्होंने टॉम क्रूज, जैकी चैन और आर्नोल्ड श्वाजनेगर को भी पीछे छोड़ दिया है। वे एक फीस के लिए 100 से 150 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।
उनकी अनुमानित नेटवर्थ (Shah Rukh Khan Networth) 6,400 करोड़ रुपये से ज्यादा है। आइए जानते हैं किंग खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी कुल नेटवर्थ और कार कलेक्शन के बारे में

मुंबई के बैंडस्टैंड इलाके में करीब 200 करोड़ रुपए की वैल्यू वाले 'मन्नत' बंगले में रहने वाले शाहरुख खान की नेटवर्थ 6300 करोड़ रुपए बताई जाती है। उनके पास दुबई के 'पाम जुमेराह' में भी 100 करोड़ रुपए की वैल्यू वाला एक बंगला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान एक फिल्म के लिए 100 से 150 करोड़ रुपए तक की फीस लेते हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर हैं। उनकी सालाना इनकम 280 से 300 करोड़ रुपए के बीच है।
शाहरुख खान की इनकम के सोर्स
शाहरुख खान फिल्मों के अलावा कई ब्रांड की एंडोर्समेंट भी करते हैं। इसके लिए वह प्रति एंडोर्समेंट 10 करोड़ रुपए तक की फीस लेते हैं। वहीं उनकी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का सालाना टर्नओवर करीब 500 करोड़ रुपए है। इसमें उनकी पार्टनर उनकी पत्नी गौरी खान हैं। वैसे गौरी खान के पास अपना लग्जरी लाइफस्टाइल ब्रांड 'डी-डिकॉर' भी है। शाहरुख खान ने आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में भी इंवेस्ट किया है।
इस टीम की बदौलत उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट, मैच फीस, फ्रेंचाइजी फीस, बीसीसीआई के इवेंट रिवेन्यू और प्राइज मनी के रूप में करोड़ों की इनकम होती है। शाहरुख खान अक्सर टीवी शोज में भी दिखाई देते हैं। वो कई टीवी शोज होस्ट भी कर चुके हैं। टीवी पर शो करने के लिए वह प्रति एपिसोड 2 से 2.5 करोड़ रुपए तक की फीस लेते हैं। वहीं शाहरुख खान शादियों में भी परफॉर्म करते हैं, जिसके लिए वह 4 से 8 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं।
शाहरुख ने KidZania ब्रांड में भी इंवेस्ट किया है। उनके पास इसकी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ये कंपनी बच्चों के लिए इंडोर एम्युजमेंट पार्क बनाती है, जो एजुकेशन और एंटरटेनमेंट की मिक्स थीम पर बने होते हैं।
कार कलेक्शन
किंग खान के पास रॉल्स रॉयस कंपनी की Rolls Royce Phantom Drophead Coupe दो लग्जरी गाड़ियां हैं। इस गाड़ी की कीमत 7 करोड़ रुपये के आसपास है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पठान फिल्म की सफलता के बाद SRK ने इस गाड़ी को अपने कार कलेक्शन में शामिल किया था। इस गाड़ी को खरीदने के लिए शाहरुख खान ने लगभग 10 करोड़ (ऑन-रोड) खर्च किए हैं।
इसके अलावा किंग खान के कार कलेक्शन में सबसे महंगी कार Bugatti Veyron है, रिपोर्ट्स की माने तो इस गाड़ी की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये के आसपास है। SRK के कलेक्शन में सबसे सस्ती कार Mercedes-Benz S-Class S350 है। इस गाड़ी की कीमत 1 करोड़ 60 लाख के आसपास है। शाहरुख खान के गैराज में बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी भी है। उनके पास Audi A8L है।



Click it and Unblock the Notifications
