Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
फ्लॉप फिल्मी करियर के बाद भी सोहेल खान करते हैं करोड़ों की कमाई, नेट वर्थ जानकर चौंक जानेंगे आप
Sohail Khan Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 20 दिसंबर 1970 में हुआ था। सोहेल बतौर एक्टर भले ही ज्यादा सफल न रहे हों, लेकिन उनकी कमाई और लाइफस्टाइल आज भी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। मशहूर एक्टर सलमान खान के छोटे भाई सोहेल ने फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और प्रोडक्शन के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। जिसके कारण आज उन्हें बॉलीवुड के अमीर लोगों में गिना जाता है क्योंकि उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। तो चलिए, आज सोहेल खान के जन्मदिन पर जानते हैं उनके करियर पर -

सोहेल खान की एक्टिंग डेब्यू फिल्म
सोहेल खान सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। सोहेल खान ने साल 1997 में आई फिल्म 'औजार' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इस फिल्म बतौर डायरेक्टर काम किया था। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की थी। इसके बाद सोहेल खान ने 'प्यार किया तो डरना क्या' और 'हैलो ब्रदर' डायरेक्ट की। इन दोनों फिल्मों में सोहेल ने अपने दोनों भाई सलमान और अरबाज खान को कास्ट किया था और ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं।
बतौर एक्टर नहीं चला करियर
सोहेल खान ने साल 2002 में आई फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में आई 'मैंने प्यार क्यों किया' में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की। ये सोहेल की पहली फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इसके बाद भी सोहेल कई फिल्मों में नजर आए लेकिन लेकिन बतौर लीड एक्टर वह दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ नहीं बना सके। ज्यादातर फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन औसत या फ्लॉप ही रहा। इसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन की ओर रुख कर लिया।
ऐसे करते हैं मोटी कमाई
सोहेल खान की असली कमाई एक्टिंग से नहीं, फिल्म प्रोडक्शन से होती है। वह अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए फिल्मों में निवेश करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोहेल खान का एक फिटनेस इक्विपमेंट बिजनेस भी है, जिसका नाम 'बीइंग फिट जिम इक्विपमेंट' है। इस बिजनेस से सोहेल खान अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोहेल खान की नेटवर्थ 300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।
बांद्रा वेस्ट में लग्जरी लाइफ
कई और मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि सोहेल खान एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। मुंबई के पास इलाके बांद्रा वेस्ट में उनका एक आलीशान घर है। जहां बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारों के घर हैं। इसके अलावा, उन्होंने साल 2013 में दुबई में भी प्रॉपर्टी खरीदी थी।



Click it and Unblock the Notifications
