Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
IPL के बीच फिर दूल्हा बनेंगे Hardik Pandya? महिका शर्मा संग शादी की चर्चा तेज, जानें कब लेगें सात फेरे
Hardik Pandya Second Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2026 के बीच हार्दिक पांड्या दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं और उनका नाम एक्ट्रेस माहिका शर्मा (Mahika Sharma) के साथ जोड़ा जा रहा है। वायरल पोस्ट्स में यहां तक कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। हालांकि अब तक हार्दिक पांड्या या महिका शर्मा की ओर से इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर महिका शर्मा कौन हैं और हार्दिक संग शादी की खबरों में कितनी सच्चाई है? आइए जानते हैं वायरल दावों के पीछे का पूरा सच।

आखिर कौन हैं महिका शर्मा?
हार्दिक पांड्या की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। हार्दिक का नाम महिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि पहले भी कई बार दोनों को साथ में देखा गया है। वर्ल्ड कप की जीत के जश्न में तो क्रिकेट के मैदान पर हार्दिक और महिका के बीच की नजदीकियों ने दोनों के बीच के रिश्ते को हवा दे दी और खुद हार्दिक ने महिका को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया। इसी बीच लोगों के मन में जानने की इच्छा है कि आखिर कौन हैं महिका शर्मा जो बनने वाली हैं हार्दिक की जीवनसाथी? बता दें कि महिका टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने कई टीवी शोज, म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों में काम किया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। पिछले कुछ समय से उनका नाम कई चर्चित सेलिब्रिटीज के साथ जोड़ा जा चुका है।
हार्दिक कब लेंगे सात फेरे?
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के अनुसार, हार्दिक और महिका की शादी 22 मई 2026 को होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल उदयपुर में सात फेरे लेने वाले हैं। बता दें कि इससे पहले अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक से लॉकडाउन के दौरान गुपचुप शादी की थी। फिर उदयपुर में दोबारा रॉयल शादी की जिसमें कई जानी-पहचानी हस्तियां शामिल हुई थीं। हालांकि उनका रिश्ता लंबा न चला और साल 2204 दोनों का तलाक हो गया। एक्स कपल का एक बेटा भी है जिसका नाम है अगस्त्य पांड्या।
IPL 2026 के बीच क्यों उड़ी शादी की अफवाह?
दरअसल, सोशल मीडिया पर X हैंडल पर एक यूजर ने जानकारी दी है कि हार्दिक और महिका जल्द सात फेरे लेने वाले हैं। इसके बाद से ही दोनों की शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। ये तो आप जानते ही हैं कि हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। हालांकि इन खबरों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
क्या सच में दूसरी शादी करेंगे हार्दिक पांड्या?
बेशक सोशल मीडिया पर हार्दिक और महिका की शादी की खबरें तेज हो रही हैं लेकिन अभी तक न तो हार्दिक की ओर से और न ही महिका की ओर से किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वायरल हो रही खबरों को लेकर न तो क्रिकेटर की तरफ से और न ही महिका शर्मा की ओर से कोई प्रतिक्रिया दी गई है। ऐसे में इसे फिलहाल सिर्फ अफवाह या सोशल मीडिया चर्चा माना जा रहा है।
फैंस कर रहे हैं सच जानने का इंतजार
आईपीएल 2026 के दौरान हार्दिक पांड्या लगातार क्रिकेट और पर्सनल लाइफ दोनों वजहों से चर्चा में बने हुए हैं। अब फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर इन वायरल खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
