Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
क्या हार्दिक पांड्या ने कर ली दूसरी शादी? माहिका शर्मा की सिंदूर वाली तस्वीर इंटरनेट पर हुई वायरल
Hardik Pandya & Mahieka Sharma Wedding Rumours: नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की लव लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। इंटरनेट पर मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा संग उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें माहिका मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। इस फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों की गुपचुप शादी के कयास लगाए जाने लगे हैं। आइए जानते हैं क्या है इस वायरल तस्वीर का पूरा सच।

इंटरनेट पर वायरल हुई माहिका शर्मा की सिंदूर वाली तस्वीर
Sandeep Yadav @Kohliitak सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही इस तस्वीर में हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटो में एक्ट्रेस माहिका शर्मा के माथे पर बिंदी और मांग में गाढ़ा सिंदूर दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में दोनों के साथ एक बुजुर्ग महिला भी खड़ी हैं, जिन्हें माहिका शर्मा की मम्मी बताया जा रहा है। इसी वजह से फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने परिवार की मौजूदगी में एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान गुपचुप तरीके से सात फेरे ले लिए हैं।
क्या है इस गुपचुप शादी का असली सच?
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद से ही फैंस के बीच हलचल तेज है, लेकिन शादी की इन खबरों पर अभी तक न तो हार्दिक पांड्या और न ही माहिका शर्मा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान या ऐलान आया है। दोनों ही स्टार्स ने इस वायरल फोटो और शादी के दावों पर फिलहाल पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। रिपोर्ट के अनुसार, यह तस्वीर किसी प्रोजेक्ट, एड शूट या म्यूजिक वीडियो के सेट की भी हो सकती है, जिसकी लोकेशन और बैकग्राउंड की सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
जानिए कौन हैं हार्दिक पांड्या संग चर्चा में आईं माहिका शर्मा
अगर आप नहीं जानते कि माहिका शर्मा कौन हैं, तो आपको बता दें कि वह फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक उभरता हुआ नाम हैं। 24 साल की माहिका शर्मा सिर्फ एक खूबसूरत मॉडल और एक्ट्रेस ही नहीं हैं, बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल रही हैं। उन्होंने 10वीं बोर्ड में 10 CGPA हासिल किए थे और कॉलेज में इकोनॉमिक्स व फाइनेंस की पढ़ाई की है। माहिका फैशन जगत के बड़े-बड़े नाम जैसे मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे, तरुण तहिलियानी और अमित अग्रवाल के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं। फैशन की दुनिया में उनकी बढ़ती कामयाबी को देखते हुए उन्हें साल 2024 में इंडियन फैशन अवार्ड्स में 'मॉडल ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा वह कई शॉर्ट फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
