Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
इन बॉलीवुड एक्टर्स की हिंदी के दिवाने हैं फैंस, अगर एक्टर नहीं होते तो बन सकते थे हिंदी के बेस्ट टीचर
Bollywood actors who can speak Hindi Fluently: 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा में से एक है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जो हिंदी बोलने की अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं, और इनकी हिंदी बोलने की अदा पर फैंस भी है फिदा।
बॉलीवुड की ये हस्तियां सिर्फ शुद्ध हिंदी बोलने तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि उन्होंने इसमें शायरी और कविताएं भी लिखी है। हिंदी दिवस के मौके पर हम आपके लिए बॉलीवुड की 5 हस्तियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो शुद्ध हिंदी बोलने की कला में माहिर हैं।

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन अपनी हिंदी के वजह से काफी मशहूर है। कई मौको पर अमिताभ बच्चन ने अपनी हिंदी की वजह से फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है। सोशल मीडिया भी उनकी इस महारत से अछूती नहीं रही है। ब्लॉग और ट्विटर अकाउंट पर हिंदी में कविताएं, शेर-ओ-शायरी और प्रेरणादायक संदेश लिखते हैं, जो लोगों को बहुत पसंद है। बिग बी कई मौकों पर अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविताएं सुनाते हैं, जो उनकी आवाज़ से और भी ज्यादा प्यारी लगने लगती हैं। फिल्मों में शानदार डायलॉग डिलीवरी हो या केबीसी में उनका देवियों और सज्जनों.. से अभिवादन करना हो। उनकी आवाज़ और हिंदी बोलने की शैली लोगों के दिलो-दिमाग पर छप चुकी है।

आशुतोष राणा
'जख्म', 'संघर्ष' और 'दुश्मन' जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग के लिए मशहूर एक्टर आशुतोष राणा की हिंदी के दर्शक कायल हैं। इनकी हिंदी के बेमिसाल उच्चारण सुनकर कान मंत्रमुग्ध हो जाते है। एक फिल्म में उनका डायलॉग 'औरत का दिल और समुंदर की गहराई.. मापना आसान नहीं होता है' से लेकर 'जख्म' मूवी का डायलॉग 'आंधी जब चलती है ना.. तो हाथ छोड़ने का नहीं, हाथ थामने का वक्त होता है..' ये आपको इसीलिए याद हैं, क्योंकि आशुतोष ने इतनी ही गहराई के साथ इन्हें बोला है। आशुतोष राणा कई मौक पर हिंदी में कविताएं भी गाते हुए दिख चुके हैं।

मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी ने अलग-अलग फिल्मों में चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए हैं। एक्टिंग के बाद उनकी आवाज़ की बात करें तो सिर्फ एक ही शब्द जहन में आता है, 'दमदार'। विलेन का रोल हो या फिर कॉमेडी, उनकी डायलॉग डिलीवरी बहुत ही बेहतरीन होती है। लोग मनोज की हिंदी के उच्चारण के भी दीवाने हैं।

कंगना रनौत
कंगना रनौत इंडस्ट्री में कई जगह अपनी इंग्लिश को लेकर ट्रोल हो चुकी है। लेकिन उन्होंने अपनी भाषा पर कमांड नहीं छोड़ी। 'फैशन, 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों में ना सिर्फ शानदार एक्टिंग बल्कि हिंदी के सही उच्चारण से भी लोगों का दिल जीत लिया। उनके डायलॉग्स फैंस के जहन में बस जाते हैं। कंगना जब हिंदी में बात करती हैं तो उनके शब्दों का चयन बहुत ही उम्दा होता है। यही वजह है कि उन्हें 'बॉलीवुड की क्वीन' कहा जाता है।
पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी जब स्क्रीन पर आते हैं तो उनके सामने कितना भी स्टार क्यों ना हो, वो अपनी छाप छोड़ देते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ उनकी डायलॉग डिलीवरी बेहद शानदार है। 'रन', 'ओमकारा', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'फुकरे', 'मसान' हो या फिर 'निल बट्टे सन्नाटा', 'न्यूटन', 'बरेली की बर्फी' और 'स्त्री'... पंकज त्रिपाठी ना सिर्फ एक्टिंग से बल्कि अपनी हिंदी के सही उच्चारण से लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications
