Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पापा संग स्टेज पर झूमे ऋदान-ऋेहान, Hrithik Roshan का फैमिली डांस वीडियो हुआ वायरल
Hrithik Roshan with Sons Dance Video Viral: बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' और शानदार डांसर ऋतिक रोशन एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इस बार वजह सिर्फ उनका डांस नहीं, बल्कि उनके दोनों बेटे ऋदान और रिहान हैं। हाल ही में सामने आए एक फैमिली डांस वीडियो में ऋतिक अपने बेटों के साथ स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। वीडियो इतना खास है कि फैंस कह रहे हैं ये लड़के अपने पापा को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि हर कोई उनका फैन हो गया है।
यूजर्स ने तो बेटों को बाप से बड़ा सुपरस्टार तक कह दिया। दरअसल, ये वीडियो ऋतिक के कजिन की शादी का है जिसमें उन्होंने फैमिली संग खूब मस्ती की। आइए आप भी देखिए ऋतिक का उनके बेटों संग डांस वीडियो जो इंटरनेट पर आग लगा रहा है।

कजिन की शादी में दिखा ऋतिक का देसी और कूल अंदाज
यह वायरल वीडियो ऋतिक रोशन के कजिन की शादी का है, जहां एक्टर पूरे देसी लुक में नजर आए। ग्रे कुर्ता, व्हाइट पजामा और हल्के रंग की पगड़ी में ऋतिक ढोल की धुन पर पूरे जोश के साथ थिरकते दिखे। उनका एनर्जी-फुल डांस और सिंपल देसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है, जिसकी वजह से वीडियो मिनटों में वायरल हो गया।
बेटों संग स्टेज पर दी शानदार परफॉर्मेंस
शादी के जश्न के दौरान ऋतिक ने अपने दोनों बेटों ऋदान और रिहान के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया। पंजाबी सिंगर सुखबीर के फेमस गाने 'ओ हो हो' पर इस फैमिली डांस ने सभी का दिल जीत लिया। यह सिर्फ एक डांस नहीं, बल्कि एक खूबसूरत फैमिली मोमेंट था, जिसे देखकर फैंस भावुक भी हो गए।
ऋतिक ने खुद शेयर किया वायरल वीडियो
ऋतिक रोशन ने इस खास पल को अपने एक्स अकाउंट पर खुद शेयर किया है। वीडियो में उनके साथ उनकी चचेरी बहन पश्मीना रोशन, गर्लफ्रेंड सबा आजाद और भांजी सुरानिका सोनी भी डांस करती नजर आ रही हैं। यह पूरी परफॉर्मेंस एक यादगार फैमिली सेलिब्रेशन बन गई।
रिहान-ऋदान के कॉन्फिडेंस पर फिदा हुए फैंस
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस न सिर्फ ऋतिक के डांस स्टेप्स की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनके बेटों के कॉन्फिडेंस और ग्रेस से भी काफी प्रभावित हैं। एक यूजर ने लिखा, "ऋतिक के बेटे बिल्कुल उनके डांस स्टेप्स को मैच कर रहे हैं, वाकई गर्व का पल है।" वहीं दूसरे फैन ने कहा कि ये दोनों आगे चलकर बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं।
ऋतिक के डांस मूव्स ने फिर किया इंप्रेस
ऋतिक रोशन का डांस हमेशा से फैंस को दीवाना बनाता रहा है और इस वीडियो में भी उनका जादू साफ नजर आया। कई फैंस ने उनके फुटवर्क और एनर्जी की जमकर तारीफ की। किसी ने उन्हें फिर से 'ग्रीक गॉड' कहा, तो किसी ने लिखा कि ऋतिक आज भी युवाओं के लिए डांस की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। एक ने लिखा बेटे को बाप से बड़े सुपरस्टार बनेंगे। किसी ने लिखा जैसे पिता वैसे बेटे। इसी तरह के कई सारे कमेंट आए हैं।
फैमिली बॉन्डिंग ने जीता दिल
इस वायरल वीडियो ने साबित कर दिया कि ऋतिक रोशन सिर्फ एक शानदार एक्टर और डांसर ही नहीं, बल्कि एक कूल और केयरिंग डैड भी हैं। बेटों के साथ उनकी बॉन्डिंग और स्टेज पर मस्ती ने फैंस का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
