Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
ऋतिक रोशन की 51 में 25 वाली फिटनेस का क्या है राज? Krrish 4 से पहले फैंस के साथ शेयर की अपनी डाइट
Hrithik Roshan Diet Plan: एक्टर ऋतिक रोशन बॉलीवुड के ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर हैं। ऋतिक न केवल अपनी शानदार एक्टिंग, बल्कि अपनी टॉप क्लास फिटनेस और लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। 51 साल की उम्र में भी ऋतिक बॉलीवुड के यंग एक्टर्स को टक्कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिटनेस के लिए ऋतिक को कड़ी डाइट फॉलो करनी पड़ती है। हाल ही में ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी डाइट की झलक फैन्स के साथ शेयर की है।

ऋतिक रोशन ने शेयर की अपनी डाइट
हाल ही में ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने खाने की चीजें दिखाई हैं। पहली तस्वीर में एक प्लेट में भुनी हुई जुकीनी, भिंडी, गाजर, ब्रोकली, तंदूरी चिकन टिक्का, हरी बीन्स, शिमला मिर्च, लाल शिमला, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, मूंग और सलाद नजर आ रही हैं। इन सभी चीजों में प्रोटीन, फाइबर, हरी सब्जियां, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। दूसरी तस्वीर में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर है, जो मिनरल्स, फ्लेवोनोइड्स और विटामिन से भरपूर होता है। साथ ही, एक केला भी है, जो डायजेशन और इम्यूनिटी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे यह साफ पता चलता है कि ऋतिक पोर्शन कंट्रोल और बैलेंस डाइट को कितना महत्व देते हैं। यही वजह है कि इस उम्र में भी उनकी फिटनेस और लुक्स का कोई जवाब नहीं है।
ऋतिक ने लिखा नोट
ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर खाने की प्लेट की फोटो शेयर करते हुए ऋतिक ने कैप्शन में लिखा, "कम खाओ, ज्यादा प्यार करो... लेकिन खाने वाली प्लेट को बड़ा दिखाओ।"
नेटिजेंस कर रहे कमेंट
ऋतिक ने जैसे ही अपनी डाइट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, उनके पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, "इससे मुझे वाकई डाइट शुरू करने की प्रेरणा मिली, खासकर छुट्टियों में जरूरत से ज़्यादा खाने के बाद... सच कहूँ तो, मैं इसके लिए तैयार नहीं था, लेकिन आपने मुझे वाकई हिम्मत दी।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "अचानक मुझे अपने खाने-पीने के चॉइस पर शक होने लगा है।"
कृष 4 में नजर आएंगे ऋतिक रोशन
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म 'वॉर 2' में देखा गया था। अब वह अपनी आने वाली फिल्म 'कृष 4' में एक्टिंग और डायरेक्शन दोनों करेंगे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट और ओटीटी स्पेस में बतौर प्रोड्यूसर 'स्टॉर्म' नामक थ्रिलर पर भी काम कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
