Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
39 की उम्र में शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? जानें कौन है उनका होने वाला दूल्हा
Huma Qureshi And Rachit Singh Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और उनके बॉयफ्रेंड रचित सिंह ने अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा है। लेकिन हाल ही में अमेरिका में सगाई की खबरों के बाद अब कहा जा रहा है कि दोनों इस साल अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी की तैयारी में हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह कपल इसी साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकता है। दोनों परिवार ने शादी समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, अभी तक हुमा कुरैशी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

कब शादी करेंगी हुमा कुरैशी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुमा कुरैशी की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और उनका खास दिन अब ज्यादा दूर नहीं है। खबर है कि वह अक्टूबर के आखिर या नवंबर के आसपास शादी कर सकती हैं। हालांकि, अभी तक शादी की पक्की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
निजी समारोह में हुई सगाई
फिल्म 'थामा' की स्क्रीनिंग में दोनों को साथ देखा गया और इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा की शादी में भी उनकी मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। इन घटनाओं के बाद से हुमा कुरैशी और रचित सिंह की सगाई की चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सितंबर 2025 में दोनों ने अमेरिका में एक बेहद निजी समारोह में सगाई की थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रचित ने खास अंदाज में हुमा को प्रपोज किया और उन्होंने हामी भर दी। हालांकि, दोनों ने अभी तक इसे आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं किया है।
एयरपोर्ट पर साथ दिखे दोनों
हाल ही में हुमा कुरैशी और रचित सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया, जहां से दोनों एक ही फ्लाइट से रवाना होते नजर आए। आमतौर पर यह जोड़ी पब्लिक में कम दिखती है, इसलिए उनका यूं साथ नजर आना फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गया।
कौन हैं रचित सिंह?
हुमा कुरैशी के ब्वॉयफ्रेंड रचित सिंह एक जाने माने एक्टिंग कोच और ट्रेनर हैं। उन्होंने विक्की कौशल, तापसी पन्नू और रणवीर सिंह के साथ काम किया है।
हुमा और रचित की लव स्टोरी
दोनों के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई, जब उन्हें फिल्म 'थामा' की स्क्रीनिंग पर साथ देखा गया। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा की शादी में भी दोनों साथ नजर आए, जिससे इनके रिश्ते को लेकर कयास और तेज हो गए। बाद में खबरें आईं कि सितंबर 2025 में अमेरिका में एक निजी मौके पर रचित ने हुमा को प्रपोज किया था।
हुमा कुरैशी का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो हुमा कुरैशी हाल ही में 'जॉली एलएलबी 3' और वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम 3' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ऑल ग्रोनअप्स' में दिखाई देंगी, जिसमें साउथ स्टार यश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
