Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
26 साल के इस मशहूर इंफ्लुएंसर का अचानक निधन, मां के साथ आखिरी वीडियो देख रो पड़े फैंस
Influencer Prathamesh Kadam Passes Away: सोशल मीडिया की वह मुस्कान आज हमेशा के लिए खामोश हो गई, जो करोड़ों दिलों को सुकून देती थी। अपनी मां के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक और ठेठ देसी अंदाज से घर-घर में पहचान बनाने वाले मशहूर मराठी कंटेंट क्रिएटर प्रथमेश कदम अब हमारे बीच नहीं रहे। महज 26 साल की छोटी सी उम्र, जब सपनों को उड़ान भरनी थी, तब नियति ने इस चमकते सितारे को हमसे छीन लिया।
प्रथमेश का जाना न केवल डिजिटल दुनिया के लिए एक बड़ा झटका है, बल्कि उन हजारों मांओं के लिए भी दुखदायी है जो उन्हें अपने बेटे की तरह प्यार देती थीं। इंटरनेट पर उनके पुराने वीडियोज अब उनकी यादों का एकमात्र सहारा रह गए हैं, जिन्हें देख फैंस अपनी सिसकियां नहीं रोक पा रहे हैं।

दोस्त के भावुक पोस्ट ने तोड़ा सबका दिल
प्रथमेश के निधन की हृदयविदारक खबर उनके सबसे करीबी दोस्त और साथी क्रिएटर तन्मय चंद्रमोहन पाटेकर ने साझा की। तन्मय ने इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ पुरानी और खुशनुमा तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- "प्रथमेश, हम तुम्हें हमेशा याद रखेंगे, वहां भी अपना ख्याल रखना भाई!" इस एक पोस्ट ने क्रिएटर कम्युनिटी और फॉलोअर्स के बीच सन्नाटा फैला दिया। फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा कि अपनी फनी वीडियो से सबको लोटपोट करने वाला लड़का अब कभी नया वीडियो लेकर नहीं आएगा।
कौन थे प्रथमेश कदम?
इंस्टाग्राम पर 191K से ज्यादा फॉलोअर्स और यूट्यूब पर एक बड़े परिवार के साथ, प्रथमेश कदम मराठी कंटेंट की दुनिया के बड़े नाम थे। उनकी सबसे बड़ी पहचान उनकी मां थीं। वे अक्सर अपनी मां के साथ ऐसे वीडियोज बनाते थे जो बिल्कुल असली और दिल को छू लेने वाले होते थे। मां-बेटे की यह जोड़ी इसलिए खास थी क्योंकि इनके वीडियोज हर मध्यमवर्गीय परिवार की सच्ची कहानी लगते थे।
मौत की वजह पर बना हुआ है सस्पेंस
प्रथमेश का यूं अचानक चले जाना कई सवाल भी पीछे छोड़ गया है। हालांकि परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं। कुछ यूजर्स का दावा है कि प्रथमेश कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ रहे थे। हालांकि अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है।
अधूरा रह गया मां-बेटे का साथ
प्रथमेश की जिंदगी संघर्षों से भरी रही। पिछले साल ही उनके पिता का निधन हुआ था, जिसके बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। उन्होंने न केवल घर संभाला, बल्कि अपनी मां का सबसे बड़ा सहारा बने। अपनी मां को अपनी 'क्वीन' मानने वाले प्रथमेश की मौत के बाद, मां-बेटे की वो जोड़ी अब हमेशा के लिए अधूरी रह गई है।
क्रिएटर जगत में छाई शोक की लहर
प्रथमेश ने साबित किया था कि अगर जज्बात सच्चे हों, तो आप फर्श से अर्श तक का सफर तय कर सकते हैं। आज इंस्टाग्राम पर उनके साथी क्रिएटर्स और चाहने वाले 'भावपूर्ण श्रद्धांजलि' अर्पित कर रहे हैं। जिस उम्र में लोग करियर की शुरुआत करते हैं, उस उम्र में एक होनहार युवा का चले जाना वाकई दर्दनाक है।



Click it and Unblock the Notifications
