Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
Emmy Awards 2023 : वीर दास को मिला बेस्ट कॉमेडी तो एकता कपूर हुई सम्मानित, ये रही विजेताओं की पूरी लिस्ट
International Emmy Award 2023: मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास ने इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड 2023 में बेस्ट यूनिक कॉमेडी की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। वीर दास को नेटफ़्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे शो 'वीर दास लैंडिंग' के लिए एमी इंटरनेशनल अवॉर्ड मिला है। 'वीर दास लैंडिंग' के साथ 'डेरी गर्ल्स सीज़न 3' को भी कॉमेडी के लिए एमी इंटरनेशनल अवॉर्ड्स से नवाज़ा गया है। दोनों के बीच मुकाबला बराबरी का था और दोनों को ही इस सम्मान से सम्मानित किया गया।

वहीं बॉलीवुड की मशहूर फिल्म निर्माता एकता कपूर इंटरनेशनल एमी 2023 में खास सम्मान दिया गया। कला और मनोरंजन की दुनिया में योगदान के लिए एकता को सम्मानित किया गया है। एकता कपूर को 2023 इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इस पुरस्कार को अपने नाम करने वालीं एकता पहली भारतीय निर्माता बनी हैं। यह पुरस्कार न्यूयॉर्क में आयोजित समारोह में प्रसिद्ध लेखक दीपक चोपड़ा ने एकता को दिया। अवॉर्ड पाकर एकता थोड़ा भावुक हो गई थीं।
वीरदास और एकता कपूर ने रचा इतिहास
भारतीय हास्य अभिनेता वीर दास ने यूके की 'डेरी गर्ल्स' के साथ पुरस्कार साझा करते हुए कॉमेडी श्रेणी में अपना पहला एमी जीता। शेफाली शाह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री श्रेणी में कार्ला सूजा से हार गईं, उन्हें मैक्सिकन सीरीज 'ला कैडा' के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस फीमेल से सम्मानित किया गया है। वहीं जिम सर्भ, जो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे, वो मार्टिन फ्रीमैन से हार गए। जिम को वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज' में होमी जे भाभा के रोल के लिए बेस्ट एक्टर कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला था। एमी अवॉर्ड एक्टर मार्टिन फ्रीमैन को 'रिस्पांडर' के लिए मिला है। एकता कपूर को 2023 इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ब्रिटेन को सबसे अधिक पुरस्कार मिले, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का स्थान रहा। विजेता मेक्सिको, तुर्की और जर्मनी सहित विभिन्न देशों से आए थे।
एमी पुरस्कार 2023 विजेताओं की पूरी सूची के लिए आगे पढ़ें:
बेस्ट एक्ट्रेस: ला कैडा (डाइव) में कार्ला सूजा
बेस्ट एक्टर: द रिस्पॉन्डर में मार्टिन फ्रीमैन
बेस्ट कॉमेडी: वीर दास के लिए वीर दास: लैंडिंग और डेरी गर्ल्स सीजन 3
बेस्ट टीवी मूवी/मिनी-सीरीज: ला कैडा [डाइव]
बेस्ट स्क्रिप्टेड मनोरंजन: ए पोंटे - द ब्रिज ब्रासील
बेस्ट छोटी सीरीज: डेस जेन्स बिएन ऑर्डिनेयर्स [ए वेरी ऑर्डिनरी वर्ल्ड]
बच्चों के लिए बेस्ट फिल्म: बिल्ट टू सर्वाइवल
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री: मारियुपोल: द पीपल्स स्टोरी
बेस्ट खेल डॉक्यूमेंट्री: हार्ले और कात्या
बेस्ट अर्ट प्रोग्रामिंग: बफी सैंटे-मैरी: कैरी इट ऑन
बेस्ट टेलीनोवेला: यार्गी [पारिवारिक रहस्य]
बच्चों के लिए बेस्ट एनिमेशन: द स्मेड्स और द स्मूज
1946 में हुई थी एमी अवॉर्ड की शुरुआत
एमी अवॉर्ड को टेलीविजन का ऑस्कर अवॉर्ड कहा जाता है। ये अवॉर्ड टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवॉर्ड कहा जाता है, जो टीवी लिए काम करने वाले लोगों के लिए ही होता है।
एमी पुरस्कार एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज (ATAS) की ओर से दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1946 में सिड कैसिड ने की थी। पहला एमी अवाॅर्ड्स सेरेमनी 25 जनवरी, 1949 को हॉलीवुड एथलेटिक क्लब में हुआ था। इस सेरेमनी में अलग-अलग कैटेगरी में 6 अवाॅर्ड दिए गए थे।



Click it and Unblock the Notifications
