Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ira Khan Nupur Shikhare Wedding: क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई आयरा-नुपुर की शादी, देखें First Photo
Ira Khan Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान की दुलारी बेटी आयरा खान ने आखिरकार फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे संग शादी रचा ली है। मुंबई के ताज में धूम-धाम से रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद अब आयरा और नुपुर ने राजस्थान के उदयपुर में रॉयल वेडिंग कर ली है, जिसकी फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
तस्वीरों में आयरा व्हाइट गाउन में और नुपुर सूट बूट में नजर आ रहे हैं। दोनों ने क्रिश्चियन वेडिंग की है। आयरा और नूपुर की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

तस्वीरों में आयरा व्हाइट गाउन में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। आयरा के हाथों में मेहंदी लगी हुई नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने हाथों में सफेद फूलों का गुलदस्ता पकड़ा हुआ है। इसके अलावा उन्होंने अपने कानों में व्हाइट इयरिंग्स कैरी किए हुए हैं और अपने बालों का टाई किया हुआ है।

वहीं, अगर बात नुपुर शिखरे के लुक की तो वो भी लाइट ब्राउन कलर के सूट के साथ व्हाइट शर्ट में काफी हेंडसम नजर आ रहे है हैं। इसके अलावा उन्होंने टाइ कैरी कर रखी है और अपने लुक को ब्राउन कलर के बूट से कंप्लीट किया हुआ है। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं।

संगीत में ऐसा था आयरा-नुपुर का लुक
आमिर खान की बेटी सुर्ख लाल लिपस्टिक लगाए दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मरून लहंगा पहना है। वेलवेट के इस लहेंगे को उन्होंने दुपट्टे के साथ नहीं बल्कि एक हुडी श्रग के साथ पहना है, जिससे उनके आउटफिट को एक कूल लुक मिल रहा है। वहीं नुपुर शिखरे भी हैंडसम लुक में दिखे उन्होंने ब्लैक और गोल्डन कोट पैंट में दिखे। दोनों की साथ में पोज देते हुए एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों ही एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं।

ऐसे शुरू हुई थी लवस्टोरी
बता दें, नुपुर शिखरे, आमिर खान के ट्रेनर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान के कई मैसिव बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में मदद की। इतना ही नहीं नुपुर, सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं। आमिर खान की बेटी से भी उनकी मुलाकात इन्हीं ट्रेनिंग सेशन के दौरान ही हुई। आयरा को डिप्रेशन से बाहर आने में भी नुपुर ने काफी मदद की। इस बारे में खुद आमिर खान भी कई बार कह चुके हैं। आयरा और नुपुर दोनों ही एक-दूसरे के परिवारों के काफी करीब हैं और साल 2022 में दोनों ने सगाई भी की थी और अब एक दूजे के हो गए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
