Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
करण जौहर से लेकर रणवीर-दीपिका तक, ईशा और आकाश अंबानी के बर्थडे बैश में जामनगर पहुंचे ये सेलेब्स
Isha-Akash Ambani Birthday Party: अंबानी परिवार हमेशा अपने भव्य आयोजनों के लिए चर्चा में रहता है। फिर चाहे गणेश चतुर्थी हो या शादी, अंबानी परिवार हर बार अपने शानदार जश्न से सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर सबकी निगाहें ईशा और आकाश के बर्थडे सेलिब्रेशन पर हैं, जो जामनगर में हो रहा है। आपको बता दें, 23 अक्टूबर को ईशा और आकाश अंबानी 34 साल के हो गए हैं। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए अंबानी परिवार ने जामनगर में ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी है, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हो रहे हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर, आर्यन खान और करण जौहर जैसे कई बड़े सेलेब्स को जामनगर एयरपोट पर देखा गया है। देखें तस्वीरें।

रणवीर-दीपिका का कैजुअल लुक हुआ वायरल
हाल ही में दिवाली के मौके पर अपनी बेटी दुआ की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण काफी चर्चा में रहे। अब दोनों को जामनगर के लिए रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। रणवीर सफेद ओवरसाइज टी-शर्ट और ब्लैक लोअर में नजर आए। वहीं दीपिका हमेशा की तरह एलिगेंट लगीं।
कूल अवतार में नजर आए दिशा पटानी और अर्जुन कपूर
दिशा पटानी और अर्जुन कपूर को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दिशा को ब्लैक कलर के टॉप और डेनिम जींस में देखा गया। उन्होंने काले चश्मे भी लगाए थे। वहीं, अर्जुन कपूर को ऑल ब्लैक लुक में देखा गया था।
करण जौहर और अनन्या पांडे भी पहुंचे
करण जौहर भी एयरपोर्ट पर नज़र आए। उन्होंने खाकी कार्गो-स्टाइल पैंट और मैचिंग जैकेट में कैजुअल लुक अपनाया। करण अपने बच्चों के साथ पहुंचे और उनके साथ अनन्या पांडे भी थीं, जिन्होंने सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ था।
जाह्नवी कपूर और आर्यन खान भी पहुंचे
वहीं, जाह्नवी कपूर और आर्यन खान भी पार्टी में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंच चुके हैं। जाह्नवी ने डेनिम और व्हाइट टॉप में सिंपल लेकिन स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक अपनाया। जबकि आर्यन खान ब्लैक टी-शर्ट और जींस में बेहद कूल नजर आए।
निर्देशक एटली और ओरी भी हुए शामिल
निर्देशक एटली कुमार भी अपनी पत्नी प्रिया संग जामनगर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके अलावा, बी टाउन के फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी भी एयरपोर्ट पर देखे गए।



Click it and Unblock the Notifications
