Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
‘द वायर' फेम एक्टर का 46 की उम्र में निधन, जानें जेम्स रैनसोन अपने पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति
James Ransone Net Worth: साल 2025 अभी खत्म नहीं हुआ है और उससे पहले ही मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर आ गई है। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स रैनसोन का 46 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद से ही मनोरंजन जगत शोक में डूब गया है और हॉलीवुड फिल्में व जेम्स के भारतीय फैंस भी शोक व्यक्त कर रहे हैं। उनके अचानक चले जाने से न सिर्फ उनके फैंस बल्कि हॉलीवुड इंडस्ट्री भी स्तब्ध है।
करीब 25 साल के लंबे करियर में जेम्स ने टीवी, इंडिपेंडेंट सिनेमा और बड़ी फिल्मों में अपनी खास छाप छोड़ी थी। आइए आज इस दुखद मौके पर जानते हैं कि जेम्स अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं और उनके एक्टिंग करियर पर भी एक नजर डालते हैं।

कौन थे जेम्स रैनसोन?
एचबीओ की चर्चित सीरीज 'द वायर' में जिग्गी सोबोटका का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले अभिनेता जेम्स रैनसोन अब इस दुनिया में नहीं रहे। जेम्स रैनसोन को पर्दे पर उनकी भावनात्मक गहराई और इंटेंस अभिनय के लिए जाना जाता था। साल 2003 में 'द वायर' से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'जेनरेशन किल', 'इट: चैप्टर टू', 'सिनिस्टर' और 'द ब्लैक फोन' जैसी फिल्मों और सीरीज में दमदार भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने कभी स्टारडम का शोर नहीं मचाया, बल्कि लगातार काम करते हुए इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाई।
कितनी संपत्ति के मालिक थे जेम्स रैनसोन?
जेम्स रैनसोन की बेशक पर्सनल लाइफ इतनी ज्यादा सुर्खियों में न रही हो लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ और शानदार एक्टिंग की वजह से वो अक्सर खबरों में छाए रहते थे। जेम्स रैनसोन की नेटवर्थ की बात करें तो InfoSeeMedia के अनुसार, 2025 के अंत तक उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 20 लाख अमेरिकी डॉलर थी। वहीं The City Celeb जैसी अन्य रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा करीब 30 लाख अमेरिकी डॉलर बताया गया है। इससे पहले The Celebrity Net Worth ने 2017 में उनकी नेट वर्थ करीब 15 लाख अमेरिकी डॉलर आंकी थी। ऐसे में आंकड़ें साफ बताते हैं कि जेम्स की आय में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी।
क्या थे जेम्स के कमाई के सोर्स?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेम्स रैनसोन की ज्यादातर कमाई टीवी शो, इंडिपेंडेंट फिल्में और बड़े स्टूडियो प्रोजेक्ट्स से हुई। उनकी फीस प्रोजेक्ट के स्तर और महत्व के अनुसार तय होती थी। टीवी में उन्हें साप्ताहिक भुगतान मिलता था, जबकि बड़ी फिल्मों में तय मानकों से अधिक पैसे भी मिलते थे। लगातार मिलने वाली भूमिकाएं और लंबा करियर उनकी आर्थिक स्थिरता की सबसे बड़ी वजह रही।
कैसे हुई जेम्स रैनसोन की मौत?
जेम्स रैनसोन का निधन 19 दिसंबर 2025 को लॉस एंजिल्स में हुआ। हालांकि अभी तक मौत का सही कारण सामने नहीं आया है। TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल एग्जामिनर ऑफिस ने इसे न तो आत्महत्या का मामला माना है और न ही इसे किसी तरह की आपराधिक साजिश का मामला माना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके घर से एक इमरजेंसी कॉल आई थी, जिसके बाद पूरी जांच की गई।
जेम्स के परिवार में कौन-कौन हैं?
जेम्स रैनसोन के परिवार की बात करें तो वो अपने पीछे अपनी पत्नी जेमी मैकफी वो दो बच्चों को छोड़ गए हैं। जेमी और उनके बच्चे लाइमलाइट से दूर रहते हैं। पीपल और डेडलाइन की रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जोड़ा हॉलीवुड की चकाचौंध से दूर एक सादा और पारिवारिक जीवन जीना पसंद करता था। जेम्स रैनसोन भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका अभिनय, उनकी मेहनत और उनका सादगी भरा व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई और यही उनकी सबसे बड़ी विरासत है।



Click it and Unblock the Notifications
