Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जवान के डायरेक्टर एटली दूसरी बार बनेंगे पिता, पत्नी प्रिया संग फोटोज शेयर कर दी गुड न्यूज
Atlee and Wife Priya Announces Second Pregnancy: शाहरुख खान की फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली के इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। एटली ने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। पोस्ट शेयर करते हुए एटली ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। इस खबर के सामने आते ही सेलेब्स और फैंस कपल को दूसरी बार मम्मी-पापा बनने की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

एटली और प्रिया ने शेयर की प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें
एटली और प्रिया ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में एटली और प्रिया के साथ उनका पहला बेटा मीर भी नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी फोटोज में एटली और प्रिया एक-दूसरे को प्यार भरी नजरों से देखते नजर आ रहे हैं। एक अन्य फोटो में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। एक फैमिली फोटो में उनके पांच पालतू जानवर भी दे रहे हैं। कपल ने इन फोटोज के कैप्शन में लिखा, 'हमारे घर में एक नए सदस्य के आने से माहौल और भी खुशनुमा होने वाला है। जी हां, हम फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं। हमें आप सभी के आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाओं की जरूरत है।'
फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई
एटली और प्रिया के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई कमेंट बॉक्स में कपल को बधाई दे रहा है। एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने लिखा, 'बहुत ही सुंदर, मेरी प्यारी मां को बधाई।' कीर्ति सुरेश ने लिखा, 'मेरे प्यारे कपल को बहुत-बहुत बधाई। नाइक और केनी की तरफ से ढेर सारा प्यार।' जाह्नवी कपूर, करण जौहर, वीर पहाड़िया और कलयानी प्रियदर्शन ने भी शुभकामनाएं दीं।
2023 में पहली बार पेरेंट्स बने थे एटली-प्रिया
आपको बता दें एटली और प्रिया की शादी 9 नवंबर 2014 में हुई थी। इसके बाद साल 2023 में दोनों ने अपने पहले बेटे मीर को जन्म दिया था। इसकी खुशखबरी भी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी। अब दूसरा बच्चा आने से उनका परिवार पूरा होने वाला है। वर्क फ्रंट की बात करें तो एटली ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है, जिसमें 'राजा रानी, 'थेरी, 'मेर्सल', 'बिगिल' और 'जवान' शामिल हैं।



Click it and Unblock the Notifications
