Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय
Jawan Trailer: शाहरूख खान की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर लॉन्च होगा बुर्ज खलीफा पर, फैंस हुए बेताब
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अगली फिल्म 'जवान' का जबरदस्त क्रेज शुरू हो चुका है। फैंस शाहरूख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' (Jawan) को लेकर दिवाने हो चुके हैं और काफी एक्साइटेड हैं। सबसे खास ये है कि फिल्म 'जवान' के ट्रेलर की लॉन्चिंग दुबई में बुर्ज खलीफा पर भी की जाएगी।

आपको बता दें कि शाहरुख खान की ये फिल्म 7 सितंबर को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही खुद शाहरुख खान ने ऐलान किया है कि फिल्म 'जवान' का ट्रेलर (Jawan Trailer) 31 अगस्त 2023 को वर्ल्ड वाइड रिलीज होगा। शाहरूख खान ने ये भी बताया कि उनकी फिल्म 'जवान' के ट्रेलर लॉन्च दुबई में बुर्ज खलीफा पर किया जाएगा।
बादशाह खान यानि शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो तस्वीर शेयर की है। इसमें दुबई के बुर्ज खलीफा पर फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान का एक लुक नजर आ रहा है। फैंस इस तस्वीर को देखकर फिल्म को लेकर बेताब हो रहे हैं।

शाहरुख खान ने फोटो शेयर करने के साथ ही लिखा 'जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊं ये हो नहीं सकता। आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त को रात 9 बजे, सेलिब्रेट कीजिए जवान मेरे साथ। और क्योंकि प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत फीलिंग है, तो प्यार के रंग में रंग जाए और चलो सभी लाल रंग पहनें, क्या बोलते हो? रेडी!'
शाहरूख खान की फिव्म जवान के डायरेक्टर एटली कुमार हैं। शाहरुख के साथ उनके अपोजिट नयनतारा है। साथ ही योगी बाबू, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। जवान फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी कैमियो है।
Image and Video Courtesy- instagram.com/iamsrk



Click it and Unblock the Notifications











