Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Juhi Chawla Birthday Special: पहले से शादीशुदा थे जय मेहता, फिर कैसे दिल हार बैठीं जूही चावला? पढ़ें लव स्टोरी
Juhi Chawla Love Story: 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रह चुकीं जूही चावला 13 नवंबर यानी आज अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अपनी खूबसूरती, शानदार अभिनय और चुलबुली अदाओं से जूही ने लाखों दिलों पर राज किया। जूही ने 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद साल 1986 में फिल्म 'सल्तनत' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें सिनेमा जगत में पहचान 1988 में आई फिल्म कयामत से कयामत तक से मिली। इसके बाद वे 'बोल राधा बोल', 'हम हैं राही प्यार के', 'डर', 'लोफर', 'यस बॉस' और 'इश्क' जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आईं। जूही ने हिंदी के अलावा बंगाली, पंजाबी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। जूही चावला ने साल 1995 में बिज़नेसमैन जय मेहता से शादी की थी। लेकिन क्या आप जानते है कि बॉलीवुड की हंसमुख और चुलबुली एक्ट्रेस जूही चावला की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आइए, आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं जय और जूही की लव स्टोरी के बारे में -

फिल्म सेट पर हुई मुलाकात
जूही चावला की पहली मुलाकात जय से तब हुई थी, जब उन्होंने फिल्मों में काम करना भी शुरू नहीं किया था। इसके बार दोनों की दोबारा मुलाकात फिल्म कारोबार की शूटिंग के दौरान हुई। दरअसल, राकेश रोशन ने जूही चावला को अपने दोस्त और बिजनेसमैन जय से मिलवाया था। इस दौरान दोनों की कई बार मुलाकात हुई, लेकिन उनके बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं था। दरअसल, उस वक्त जय शादीशुदा थे और अपनी पत्नी के साथ खुश थे। लेकिन कुछ समय बाद जय की पत्नी का प्लेन क्रैश में निधन हो गया। इस मुश्किल दौर में जूही ने जय को काफी संभाला, जिससे दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आने लगे।
जय, एक समझदार और बेहद शांत स्वभाव के इंसान थे, जबकि जूही चंचल और हंसमुख। माना जाता है कि इस विपरीत स्वभाव ने ही उन्हें करीब ला दिया। जूही को जय में वह सुकून और स्थिरता मिली, जिसकी कमी अक्सर फिल्मी दुनिया की चमक-दमक में होती है और वह दोनों करीब आ गए।

ट्रेजेडी से जुड़ा रिश्ता
जूही और जय, दोनों शादी का फैसला ले ही रहे थे कि तभी जूही की मां का एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। इस हादसे से जूही पूरी तरह टूट गई थीं। लेकिन उस समय जय ने जूही को काफी संभाला और दुख से बाहर निकालने में मदद की। जय, जूही का सपोर्ट बनकर उनके साथ खड़े रहे। दोनों एक-दूसरे के बुरे वक्त में एक-दूसरे का सहारा बने, जिससे उनका रिश्ता और मजबूत हो गया।
शादी को रखा था गुप्त
जूही चावला ने जब जय से शादी की तब वे अपने करियर की ऊंचाइयों को छू रही थीं। लोग उन्हें पसंद कर रहे थे, उनकी फिल्में हिट हो रही थीं और वे नहीं चाहती थीं कि उनकी शादी का असर उनके फिल्मी करियर पर पड़े। इसलिए दोनों ने कुछ समय तक अपने इस रिश्ते को दुनिया की नजरों से छुपाकर रखा और अपनी लाइफ को इंजॉय करते रहे। इसके बाद साल 2001 में जूही ने बेटी जाह्नवी को जन्म दिया फिर साल 2003 में दोनों बेटे अर्जुन के पेरेंट्स बने।आज भी दोनों अपने निजी जीवन को मीडिया की नजरों से दूर रखते हैं।

सम्मान और भरोसे की नींव पर टिका रिश्ता
जूही और जय के रिश्ते की एक सबसे बड़ी खूबी है आपसी सम्मान और भरोसा। वे दोनों एक-दूसरे के पेशे को सम्मान देते हैं, एक-दूसरे को अपनी जगह और आजादी देते हैं। शादी के बाद भी जूही ने फिल्मों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहकर यह साबित किया कि अगर जीवनसाथी सही मिल जाए तो एक औरत अपने सपनों और परिवार दोनों को साथ निभा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
