Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
ये हैं भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री, अमीरी में अक्षय-अमिताभ को भी छोड़ा पीछे, नेट वर्थ जानकर उड़ जानेंगे होश
Who Is Richest Actress Of India: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की दौलत की बात हो और जूही चावला का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, बॉलीवुड की हंसमुख और चुलबुली अभिनेत्री जूही चावला भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल उनकी नेट वर्थ 7,790 करोड़ रुपये है, जिसके साथ उन्होंने न सिर्फ तमाम एक्ट्रेसेस को अमीरी के मामले में पीछे छोड़ा है, बल्कि अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन और अमिताभ बच्चन जैसे टॉप एक्टर्स भी उनके पीछे हैं। जूही से आगे उनके को-स्टार और बिजनेस पार्टनर शाहरुख खान हैं। किंग खान की नेट वर्थ अभी 12,490 करोड़ रुपये हैं और वह भारत के सबसे अमीर एक्टर हैं। हालांकि, जूही चावला की यह संपत्ति केवल फिल्मों से नहीं, बल्कि स्मार्ट बिजनेस प्लान और पार्टनरशिप का नतीजा है। तो चलिए, हम आपको बताते हैं जूही चावला की अमीरी का राज।

फिल्मों से बिजनेस तक का सफर
90 के दशक में जूही चावला का जलवा था और आज भी लोग उन्हें 90 के दशक की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक मानते हैं। हालांकि, 2000 के बाद उन्होंने फिल्मों में सीमित रूप से ही काम किया, लेकिन इंडस्ट्री से नाता नहीं तोड़ा। आपको बता दें कि शाहरुख खान और फिल्ममेकर अजीज मिर्जा के साथ मिलकर उन्होंने ड्रीम्स अनलिमिटेड नाम का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। ड्रीम्स अनलिमिटेड के तले कुछ फिल्में बनीं, जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट नहीं रहीं, मगर इस अनुभव ने जूही को बिजनेस की और आधार जरूर दिया।
शाहरुख खान के साथ केकेआर में पार्टनरशिप
जूही चावला फिल्मों में हिट रहीं, लेकिन उनकी असली सफलता फिल्मों के बाहर नजर आती है। दरअसल साल 2008 में उन्होंने अपने पति जय मेहता और शाहरुख खान के साथ मिलकर आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर को खरीदा। हालांकि शुरुआती साल टीम के लिए चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन दोनों की सूझबूझ से धीरे-धीरे केकेआर आईपीएल की सबसे मजबूत फ्रेंचाइजी बन गई। 2024 में टीम ने आईपीएल का खिताब भी जीता, जिसके बाद टीम की वैल्यूएशन करीब 9,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। माना जाता है कि यही पार्टनरशिप जूही की संपत्ति का सबसे बड़ा आधार है।
रियल एस्टेट, इंडस्ट्री और लग्जरी निवेश भी
मेहता ग्रुप के चेयरमैन जय मेहता यानी जूही के पति और जूही रियल एस्टेट में भी बड़े पैमाने पर निवेश करते हैं। मुंबई के प्रीमियम इलाके मालाबार हिल में उनका शानदार घर है। इसके अलावा, सीमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी सौराष्ट्र सीमेंट में उनकी बड़ी हिस्सेदारी है। वहीं जूही मुंबई के कुछ हाई-एंड रेस्टोरेंट्स की भी मालकिन हैं, जिनमें काला घोड़ा और बांद्रा के लग्जरी फूड स्पॉट शामिल हैं। जूही के यह कई तरह के निवेश उन्हें भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री का मुकाम हासिल करने में मदद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
