Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
कायनात अरोड़ा ने अक्षय कुमार की फिल्म से की थी बॉलीवुड में एंट्री, दिव्या भारती से है करीबी रिश्ता
Kainaat Arora Birthday: मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। आपको बता दें कि कायनात सहारनपुर की रहने वाली हैं और 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रहीं दिव्या भारती की कजिन भी हैं। उन्होंने फिल्म खट्टा मीठा से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, बॉलीवुड में वो बड़ा नाम कमाने में कामयाब नहीं हो पाईं, लेकिन अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज से उन्होंने दर्शकों को दीवाना बनाया है। हिंदी फिल्मों के अलावा, कायनात ने पंजाबी और साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। इतना ही नहीं, वे मलयालम फिल्मों के लिए गाने भी गा चुकी हैं।

अक्षय कुमार संग किया था डेब्यू
कायनात अरोड़ा ने दिल्ली से मर्चेंडाइजिंग में पढ़ाई की है। उन्होने फिल्मों में आने से पहले बतौर मॉडल काम किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम करीब 24 साल की उम्र में रखा था। वो अक्षय कुमार की साल 2010 में आई फिल्म 'खट्टा मीठा' के गाने 'आइला रे आइला' में बतौर डांसर नजर आ चुकी हैं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। कायनात अरोड़ा को असली पहचान मिली थी 2013 में आई फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' से। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख जैसे एक्टर्स ने लीड रोल निभाया था।
कई बड़े एक्टर्स के साथ किया काम
कायनात अरोड़ा ने कई हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्म जैसे फरार में भी काम किया है। यही नहीं मॉडलिंग और फिल्मों के साथ-साथ कॉमेडी में भी अपना हाथ आजमाया है। उन्होंने आई बला को टाल तू जैसी फिल्मों में भी ऋषि कपूर और राम कपूर जैसे बड़े एक्टर के साथ काम किया है।
दिव्या भारती के साथ कायनात का रिश्ता
कायनात अरोड़ा बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या भारती की चचेरी बहन हैं। वह एक इंटरव्यू के माध्यम से बताती हैं कि जब वह बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली थी तो वह बॉलीवुड में आने से पहले दिव्या भारती की मां से मिली थी। उनकी मां ने दिव्या भारती के बारे में एक चुकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दिव्या भारती की मौत की भविष्यवाणी एक पंडित ने 8 साल की उम्र में ही कर दी थी। जिसके बाद उनके परिवार वाले बहुत ज्यादा डर गए थे और उन्होंने पूजा करनी शुरू कर दी थी। लेकिन वह इस बात पर ज्यादा विश्वास नहीं कर पाए और उन्होंने पूजा को बीच में ही छोड़ दिया। लेकिन एक दिन अचानक दिव्या भारती ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसके बाद उनकी मां दोबारा उस पंडित के पास गई और उन्हें बताया कि आपने जो भी भविष्यवाणी की थी वह सब सच साबित हुई।



Click it and Unblock the Notifications