Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
18 साल की लड़की को डेट कर रहे हैं कार्तिक आर्यन? गोवा वेकेशन की वायरल फोटोज ने मचाया हंगामा
Kartik Aaryan Mystery Girl: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हालिया फिल्म तू मेरी मैं तेरा तू मेरी ' भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल न कर पाई हो। लेकिन एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, कार्तिक इस समय गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने वेकेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। लेकिन कुछ रेडिट यूजर्स दावा कर रहे हैं कि कार्तिक आर्यन इस वेकेशन पर अकेले नहीं है, बल्कि उनके साथ कोई और भी है। अफवाहों का बाजार गर्म है कि कार्तिक आर्यन गोवा में मिस्ट्री गर्ल के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।

इस फोटो से उड़े डेटिंग रूमर्स
यह चर्चा तब तेज हुई, जब कार्तिक आर्यन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे गोवा के बीच पर आराम करते दिख रहे हैं। इसी के बाद कुछ रेडिट यूजर्स ने बताया कि कार्तिक के साथ ग्रीस की रहने वाली 18 साल की करीना कुबूलियट नामक लड़की भी है। दरअसल, कार्तिक आर्यन और करीना ने जो तस्वीरों अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, उनमें बहुत ज्यादा समानताएं थीं। दोनों की तस्वीरों में बीच बेड का सेटअप और वहां रखा तौलिया भी मैचिंग था। फिर क्या था, रेडिट यूजर्स ने दोनों फोटोज में समानताएं ढूंढ ली, जिसके बाद दोनों के डेटिंग की अफवाहें आग की तरह फैल गईं।
कौन है कार्तिक आर्यन की मिस्ट्री गर्ल?
कार्तिक की मिस्ट्री गर्ल करीना कबूलियत के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि, रेडिट यूजर्स का दावा है कि वे ग्रीस की रहने वाली है और अभी यूके में पढ़ाई कर रही हैं। करीना पेशे से एक चीयर लीडर भी हैं।
कार्तिक और करीना ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
सोशल मीडिया पर लोगों का यह भी कहना है कि पहले कार्तिक और करीना ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया था। लेकिन डेटिंग रूमर्स के बाद अनफॉलो कर दिया।
करीना ने तोड़ी चुप्पी
डेटिंग की अफवाहों के बीच करीना ने अब चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह कार्तिक की गर्लफ्रेंड नहीं हैं। दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिस पर करीना ने कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट में लिखा, "मैं उसकी (कार्तिक आर्यन) की गर्लफ्रेंड नहीं हूं।"



Click it and Unblock the Notifications
