Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
Karwa Chauth 2023: परिणीति-कियारा ही नहीं, ये 5 सितारे पहली बार सेलिब्रेट करेंगे करवा चौथ
Karwa Chauth 2023: बॉलीवुड सितारों की लव लाइफ और शादी संबंधित ख़बरों पर हम सब अपनी नज़रें बनाए रखते हैं। हाल के कुछ वर्षों में बॉलीवुड के कई प्रमुख सितारों की प्रेम कहानी सफ़ल हुई है और उनकी शादी से पूरा देश उत्साहित हुआ है।
करवाचौथ का पर्व आने वाला है और फ़िल्मी जगत कि कई साड़ी ऐसी अभिनेत्रियाँ हैं जो नव विवाहित हैं जो पहली बार यह व्रत रखेंगी। जानते हैं कौन सी बॉलीवुड दिवा इस बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली हैं और फैशन का भी एक तड़का देंगी। जानते हैं वो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जो अपने पहले करवाचौथ के लिए एक्साइटेड हैं -
अथिया शेट्टी

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने इस साल देश के टॉप क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की। दोनों लम्बे समय डेट करने के बाद शादी के सूत्र में बंधे।
हंसिका मोटवानी

दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में कर चुकी अदाकारा हंसिका मोटवानी ने 4 दिसम्बर 2022 को लम्बे समय से रहे उनके बॉयफ्रेंड बिज़नसमैन सोहेल खुतेरिया से शादी की। शादी के बाद यह उनका पहला करवाचौथ होगा।
स्वरा भास्कर

राँझना और नील बट्टे सन्नाटा जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इस साल की शुरुआत 6 जनवरी को समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के संग विवाह के परिणय सूत्र में बंधी। इन दोनों की शादी की चर्चा पूरे देश में हुई और शादी की तस्वीरों को सबने पसंद किया। हाल ही में स्वरा मां बनी हैं और बेबी का स्वागत किया है। इस बार यह उनका पहला करवा चौथ व्रत होगा।
कियारा आडवाणी

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादी कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की थी। सिद्धार्थ और कियारा ने इस साल फरवरी में सात फेरे लिए, और उनकी शादी एक सपने जैसे ही थी। इस वर्ष कियारा का यह पहला करवाचौथ होगा, और हर बार अपने फैशन गेम को सर्वोत्तम रखने वाली कियारा के फैशन और तस्वीरों पर सबकी नज़र रहेगी।
परीणिती चोपड़ा

परीणिती चोपड़ा की शादी हाल ही में आप पार्टी के नेता राघव चड्डा से हुई। उन्होंने इस वर्ष 24 सितम्बर को राजस्थान के उदयपुर में विवाह संपन्न किया। देश के कई खास नेता इस शादी में पहुंचे और जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया। इस करवाचौथ परीणिती चोपड़ा अपना पहला सुहागन व्रत रखेंगी। पंजाबी संस्कृति से नाता होने के कारण यह पर्व परीणिती चोपड़ा के लिए और भी ख़ास रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications