Latest Updates
-
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ
Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी पोस्टपार्टम बॉडी को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछले महीने वह पति विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनके बढ़े हुए वजन को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाना बनाया। हालांकि, ट्रोलिंग के बीच सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारे कैटरीना के समर्थन में खुलकर सामने आए। अब कटरीना ने खुद को दूसरों की नजर से देखने के बजाय अपनी अहमियत समझने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इंसान को खुद का सबसे बड़ा समर्थक बनना चाहिए। हालांकि, कैटरीना ने अपने बयान में सीधेतौर पर पोस्टपार्टम ट्रोलिंग का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान को हाल में हुई ट्रोलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

कैटरीना कैफ ने क्या कहा?
8 अक्टूबर को कैटरीना कैफ अपने ब्यूटी ब्रांड 'के ब्यूटी' के ब्रिटेन में एक साल पूरे होने के मौके पर लंदन पहुंची थीं। यहां उन्होंने ब्यूटी इंफ्लुएंसर्स के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय के बीच खुद की अहमियत को समझना क्यों जरूरी है। कैटरीना ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें हमारी खुद की अहमियत को प्रभावित न करें। वहां बहुत सारे लोगों की बहुत सारी राय होती है। अगर आप उन सभी के हिसाब से चलने लगेंगे, तो इससे अपने लिए फैसले लेने की आपकी क्षमता पर असर पड़ता है।'
खुद अपनी सबसे बड़ी चीयरलीडर बनना पड़ता है
कैटरीना ने आगे कहा, 'कभी ऐसा समय होता है जब पूरी दुनिया आपकी तारीफ करती है और कभी ऐसा भी समय आता है जब आपको खुद अपनी सबसे बड़ी चीयरलीडर बनना पड़ता है।' एक्ट्रेस की यह बात सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। उनके फैंस इस सोच की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'बहुत सही कहा।' वहीं, दूसरे ने इसे समझदारी भरी बात बताया। एक फैन ने लिखा, 'क्वीन ने अपनी बात कह दी।' इसके अलावा कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी के जरिए भी अपना प्यार जताया।
गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल होने के बाद शुरू हुई ट्रोलिंग
कैटरीना कैफ सितंबर में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में पति विक्की कौशल के साथ पहुंची थीं। इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने उनके लुक और मां बनने के बाद बढ़े वजन को लेकर टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। कुछ लोगों ने उनके पहले के लुक से तुलना करते हुए भी सवाल उठाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर कैटरीना के समर्थन में कई लोग सामने आए। फैंस ने ऐसी टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी और बच्चे के जन्म के बाद शरीर में बदलाव आना सामान्य बात है। उनका कहना था कि किसी महिला को उसके लुक के आधार पर निशाना बनाना ठीक नहीं है।
सलमान खान आए कैटरीना के समर्थन में
कैटरीना को लेकर हुई टिप्पणियों के बीच सलमान खान ने भी पोस्टपार्टम बॉडी को लेकर ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई। बिग बॉस 20 में उन्होंने सवाल उठाया कि बच्चे को जन्म देने के बाद किसी महिला के वजन और लुक को निशाना क्यों बनाया जाता है। सलमान ने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना सामान्य है और जब कैटरीना दोबारा फिल्मों में काम शुरू करेंगी, तो वह अपनी सुविधा के हिसाब से फिटनेस पर ध्यान दे सकेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि नई मां को अपने बच्चे और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
