Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
कौन है श्वेता शारदा जो बनी हैं मिस दीवा 2023, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
Shweta Sharda: चंडीगढ़ की श्वेता शारदा (Shweta Sharda) ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस दीवा 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फैशन शो का आयोजन 28 अगस्त की रात मुंबई में हुआ था। इस इवेंट में श्वेता के के साथ ही दिल्ली की सोनल कुकरेजा मिस दीवा सुपर नेशनल 2023 और कर्नाटक की त्रिशा शेट्टी मिस दीवा 2023 की रनर अप रहीं।

मिस दीवा यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद अब श्वेता शारदा भारत की ओर से 72वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में प्रतिनिधित्व करेगीं।
इसके साथ ही सोनल कुकरेजा मिस सुपरनैशनल 2023 के 12वें संस्करण में भाग लेगीं।
कौन हैं श्वेता शारदा ?
श्वेता ने अपनी पढ़ाई मॉडर्न कांप्लेक्स मनीमाजरा के सरकारी मॉडल स्कूल से की है। इसके बाद वो साल 2017 से मुंबई में रह रही है। श्वेता एक पेशेवर डांसर और मॉडल हैं। श्वेता डांस इंडिया डांस, डांस दीवाने और डांस प्लस जैसे कई डांस रियल्टी शो में भी भाग ले चुकी हैं।
श्वेता ने 'झलक दिखला जा' में कोरियोग्राफर के रूप में भी काम किया है।

श्वेता की मां अंजू और भाई जतिन उनकी इस उपलब्धि से काफी खुश हैं। मां अंजू ने बताया कि श्वेता ने बहुत संघर्ष किया है। उसके डांस सीखने के कारण उसके पिता भी उससे नाराज रहे। बता दें कि श्वेता का भाई जतिन शारदा केनरा बैंक फरीदाबाद में नौकरी करता है।
Image Courtesy- instagram.com/shwetasharda24



Click it and Unblock the Notifications