Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी कोंकणा, 5 साल बाद लिया तलाक, अब 7 साल छोटे इस एक्टर को कर रहीं डेट
Konkona Sen Sharma Birthday: एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड में कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है और कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। उन्होंने रणबीर कपूर से लेकर इमरान हाशमी और इरफान खान के साथ काम किया है। आज एक्ट्रेस अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में, आइए जानते है कोंकणा सेन शर्मा शर्मा के जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में -

4 साल की उम्र से की एक्टिंग शुरू
कोंकणा सेन शर्मा आज बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है। उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कोंकणा सेन शर्मा 4 साल की उम्र से ही बाल कलाकार के रूप में काम कर रही हैं। उनका जन्म एक बंगाली परिवार में 3 दिसंबर 1979 को हुआ था। वो साइंस राइटर-जर्नलिस्ट मुकुल शर्मा और अभिनेत्री अपर्णा सेन की बेटी हैं।
दो बार मिला नेशनल अवार्ड
कोंकणा सेन शर्मा को अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए दो बार नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। उन्होंने 'पेज थ्री', 'तलवार', 'वेक अप सिड', 'लिपस्टिक अंडर माई बुरका', 'मेट्रो इन दिनों', और मिस्टर एंड मिसेज अय्यर जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। मेट्रो इन दिनों और वेकअप सिड जैसी फिल्मों में उनकी अदाकारी की खूब चर्चा भी हुई थी।
शादी से पहले हुईं प्रेग्नेंट
कोंकणा सेन शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। उनकी मुलाकात रणवीर शौरी से फिल्म 'आजा नचले ले' के सेट पर हुई थी। तभी से दोनों का अफेयर शुरू हो गया था और ऐसी खबरें भी आ रही थीं कि कोंकणा शर्मा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। जिसके बाद कपल ने 2010 में शादी कर ली थी। लेकिन शादी के 5 साल के अंदर ही दोनों का डाइवोर्स भी हो गया था। फिलहाल, कपल का एक बेटा भी है, जिसका दोनों मिलकर ख्याल रख रहे हैं।
अमोल पाराशर के साथ जुड़ा नाम
पिछले काफी समय से ये खबर आ रही थी कि कोंकणा सेन शर्मा, एक्टर अमोल पाराशर को डेट कर रही हैं। दोनों कई बार सार्वजनिक रूप से एक साथ स्पॉट भी किए गए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर रिलेशनशिप की चर्चा और तेज हो गई। हालांकि, अब तक कोंकणा और अमोल, दोनों की तरफ से इस बारे में कोई स्पष्ट ब्यान नहीं आया है।



Click it and Unblock the Notifications
