Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
शादी के बंधन में बंधे नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन, फैंस के साथ शेयर की क्रिश्चियन वेडिंग की खूबसूरत फोटोज
Nupur Sanon Stebin Ben Wedding Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन शादी के बंधन में बंध गई हैं। नूपुर ने शनिवार को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और सिंगर स्टेबिन बेन से क्रिश्चियन रीति रिवाजों के साथ शादी कर ली है। यह शादी बेहद प्राइवेट रखी गई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और कुछ करीबी ही शामिल हुए। कपल ने रविवार को एक साझा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ ही स्टेबिन ने नूपुर के लिए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

स्टेबिन ने नूपुर के लिए लिखा नोट
नूपुर और स्टेबिन ने आज रविवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। दोनों दूल्हा-दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ स्टेबिन ने कैप्शन में लिखा है, 'मैंने प्यार किया, करता हूं और करता रहूंगा, हमेशा और हमेशा के लिए।'
व्हाइट वेडिंग ड्रेस में खूबसूरत लगीं नूपुर
सोशल मीडिया पर सामने आई शादी की तस्वीरों में नूपुर और स्टेबिन व्हाइट वेडिंग ड्रेस में दिख रहे हैं। नूपुर सेनन व्हाइट कलर के क्रिश्चियन वेडिंग गाउन में नजर आईं। वहीं, स्टेबिन ने भी मैचिंग कलर के सूट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों की कपल एंट्री बेहद खूबसूरत और यूनिक थी। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं।
सेलेब्स ने दी बधाई
नूपुर और स्टेबिन की शादी की तस्वीरों पर सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स की लाइन लग गई है। सभी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं। मौनी रॉय से लेकर रुबीना दिलैक ने फोटोज पर रिएक्शन दिए हैं।

ब्राइड मेड बनीं कृति सेनन
बहन की शादी में कृति सेनन का लुक भी काफी अलग और खूबसूरत लग रहा है। कृति अपनी बहन के लिए ब्राइड मेड बनी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वे नीले रंग के गाउन में प्रिंसेस जैसी लग रही हैं। इस मौके पर कृति काफी इमोशनल और खुश दिखीं।
हिंदू रीति-रिवाज से आज होगी शादी
अब कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है नूपुर और स्टेबिन रविवार को हिंदू रीति-रिवाज से दोबारा शादी करने वाले हैं. अब नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन अग्नि के सामने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का हाथ थामेंगे। शादी की सभी रस्में भी हिंदू रीति-रिवाजों के साथ पूरी की जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications