Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
लप्पू सा सचिन... यशराज मुखाटे ने सीमा-सचिन की लव स्टोरी पर बना दिया गाना, खूब हो रहा है वायरल
Lappu Sa Sachin Viral song: कुछ दिनों पहले नोएडा के रबुपुरा में सीमा और सचिन की पड़ोसन ने सीमा के पाकिस्तानी होने पर जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए सचिन को लप्पू सा और झींगुर सा तक कह दिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर 'लप्पू सा सचिन' पर खूब मजेदार मीम्स बन गए और वायरल होन लगे। वहीं अब फेमस म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाटे ने 'लप्पू सा सचिन के मीम को गाने में बदल दिया है।

यशराज मुखाटे को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो या किसी भी डायलॉग से गाने बनाने के लिए जाना जाता है। वो पहले भी 'त्वाडा 'कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता कुत्ता' और 'रसोड़े में कौन था' जैसे टाइटल पर रेप बना चुके हैं, जो काफी वायरल भी हुए थे। अब वो 'लप्पू सा सचिन' टाइटल से रेप लेकर आए हैं, जो सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के चंद सैकेंड बाद ही जमकर वायरल हो रहा है।
यशराज मुखाटे ने अपना गाना इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में उन्हें महिला के संवाद पर धुन बनाते हुए दिखाया गया है और उसे गाते हुए भी सुना जा सकता है। वीडियो के कैप्शन में मुखाटे ने लिखा, "लप्पू सा सचिन."
क्या है वीडियो में
यशराज मुखाटे ने सीमा की पड़ोसन की उनके पति सचिन पर की गई टिप्पणी पर एक सॉन्ग क्रिएट किया है। इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि यशराज गा रहे हैं- बोल वो पाए ना, किसी को भाए ना, समझ आए ना... ऐसा क्या है सचिन में...इसके बाद सचिन की पड़ोसन का वायरल वीडियो है जोड़ा गया है जिसमें वह बोल रही है- लप्पू सा सचिन है, झिंगूर सा लड़का.. क्या है सचिन में! इसके बाद क्या है सचिन को उन्होंने अपने अंदाज में ट्वीस्ट दिया है। अब यह क्लिप इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

चर्चा में बनी हुई है सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी
सीमा हैदर पाकिस्तान से ताल्लुक रखती है। वह जुलाई 2023 में अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीना से मिलने के लिए नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से सरहद पार कर अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गईं। सचिन-सीमा की मुलाकात लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन गेम PUBG खेलते समय हुई। धीरे-धीरे दोनों में बातें हुई और फिर प्यार हो गया। यह प्यार इतना परवान चढ़ गया कि सीमा सबकुछ छोड़कर भारत आ गईं। यह वजह है कि सोशल मीडिया पर यह लव स्टोरी चर्चा में है।



Click it and Unblock the Notifications
