Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
Mahima Chaudhry Marriage: 52 की उम्र में महिमा चौधरी ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
Mahima Chaudhry Video: इंटरनेट पर एक खबर तेजी से सर्च की जा रही है और वो है महिमा चौधरी की दूसरी शादी। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो छाया हुआ है, जिसमें वे लाल जोड़े में सजी-धजी खूबसूरत दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। उनके साथ जाने-माने अभिनेता संजय मिश्रा दूल्हे के अवतार में दिख रहे हैं। दोनों को कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज भी दे रहे हैं, जिस वजह से फैन्स के बीच हड़कंप मच गया कि क्या सच में महिमा ने 52 की उम्र में दूसरी शादी कर ली है? लोग यह जानने को भी उत्सुक हैं कि पति और बच्चों के साथ खुश होने के बाद भी क्यों उन्होंने दूसरी शादी कर ली? तो चलिए, जानते हैं कि आखिर इसकी सच्चाई क्या है?

संजय मिश्रा की दुल्हन बनीं महिमा चौधरी
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में महिमा चौधरी दुल्हन के लुक में नजर आई, जबकि संजय मिश्रा दूल्हे के अवतार में दिखाई दिए। लेकिन वीडियो में दिख रही शादी असली नहीं, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म "दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी" का प्रमोशनल इवेंट का वीडियो है। वीडियो में संजय और महिमा पैपराजी के सामने एक साथ पोज देते हुए भी नजर आ रहे हैं। मुंबई में हुए इस इवेंट में महिमा ने मजाकिया अंदाज में मीडिया से यह भी कहा कि "मिठाई खाकर जाना!", जो कि वीडियो में भी दिख रहा है और यही बात सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई।
दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी का मोशन पोस्टर रिलीज
हाल में 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे महिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। पोस्टर में एक पचास वर्षीय आदमी की दूसरी शादी का पर्चा दिखाया गया है। फिल्म एक हल्की-फुल्की कॉमेडी ड्रामा है, जो उम्र, रिश्तों और समाज की मानसिकता पर तंज कसती है, लेकिन हंसी-मजाक के अंदाज में। फिल्म में संजय मिश्रा, महिमा चौधरी, व्योम शर्मा और पलक लालवानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो का सच?
बात करें महिमा चौधरी की तो वह कोई दूसरी शादी नहीं कर रही हैं। यह बस उनकी आगामी फिल्म का एक वीडियो है। महिमा लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं, और उनके प्रशंसक उन्हें फिर से बड़े परदे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। वहीं, संजय मिश्रा हमेशा की तरह अपने सादगी भरे लेकिन दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं।



Click it and Unblock the Notifications
