Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Maithili Thakur Net Worth: गायिकी की महारानी बनीं BJP की नई स्टार, जानें कितनी अमीर हैं मैथिली ठाकुर
Maithili Thakur Net Worth: मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए राजनीतिक भागीदारी का ऐलान कर दिया है। मैथिली ने बीजेपी की सीट से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने पटना में हो रहे एक राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने भाजपा में शामिल होने का इशारा दे दिया है।
मैथिली ठाकुर ने अपनी गायिकी के दम पर पूरे देश में पहचान बनाई है। अब वह केवल संगीत की दुनिया तक ही सीमित नहीं रहीं, बल्कि राजनीति के क्षेत्र में भी उनकी चर्चा हो रही है, BJP के नए स्टार के रूप में। उनकी लोकप्रियता के साथ-साथ उनकी संपत्ति और शो की फीस भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
जानिए कैसे इस गायिका ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और एक शो में लाखों की फीस चार्ज करती हैं। आइए जानते हैं कि 25 साल की उम्र में कितनी है मैथिली ठाकुर की नेटवर्थ और उनका लाइफस्टाइल के साथ-साथ वो कितनी पढ़ी-लिखी हैं।
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं मैथिली ठाकुर?
मैथिली ठाकुर ने अपनी मेहनत के दम पर छोटी उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। सिर्फ 25 साल की उम्र में ही वो देश-विदेश में मशहूर हो गई हैं। सुरों की मल्लिका के लोक गीतों ने लोगों का दिल जीत लिया है। इसके अलावा मैथिली का शांत और सरल स्वभाव लोगों को बहुत पसंद आता है। बात मैथिली की नेटवर्थ की करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गायिका की कुल नेटवर्थ करीब 10 करोड़ रुपये है।

एक शो के लिए करती हैं कितना चार्ज?
जैसे ही मैथिली ने राजनीति में एक्टिव होने का ऐलान किया है लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के इच्छुक हो गए हैं। ये तो आपने जान लिया है कि मैथिली करीब 10 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। अब ये भी जान लेते हैं कि वो एक शो के लिए कितना चार्ज करती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मैथिली एक शो के लिए करीब 5 से 7 लाख रुपये चार्ज करती हैं।
मैथिली ठाकुर कहां से करती हैं कमाई?
अब ये भी जान लेते हैं कि मैथिली ठाकुर की कमाई क सोर्स क्या है? वो लाइव शो और स्टेज परफॉर्मेंस करती हैं जहां से उन्हें लाखों में फीस मिलती है। इसके अलावा मैथिली यूट्यूब, सोशल मीडिया वीडियो व ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करती हैं। लोकगीत के उनके एल्बम भी काफी चर्चित रहते हैं जहां से उन्हें अच्छी कमाई होती है। अब तो मैथिली बीजेपी में शामिल हो गई हैं तो राजनीति भी कमाई का एक सोर्स बन गया है जहां से उन्हें मासिक कमाई वेतन के रूप में होगी।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं मैथिली
मैथिली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शुरुआती पढ़ाई मैथिली के प्राइमरी स्कुल में हुई है। इसके बाद उनका पूरा परिवार दिल्ली आ गया और दिल्ली के बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल उन्होंने 12 वीं पास की। आगे की पढ़ाई के लिए मैथिली ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन कंप्लीट की।
कैसा जीवन जीती हैं मैथिली
मैथिली के लाइफस्टाइल की बात करें तो वो अपनी सादगी और सरल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। मैथिली के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं और दिल्ली समेत उनके पैतृक गांव में भी घर हैं। मैथिली को 8 मार्च साल 2024 में प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड से सम्मानित किया।



Click it and Unblock the Notifications
