Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल
Maithili Thakur Chhath Geet:हर साल छठ पर्व पर बजते हैं मैथिली ठाकुर के ये गीत, जो बन चुके हैं इंटरनेट सेंसेशन
Maithili Thakur Chhath Geet: 25 अक्टूबर यानी आज से 28 अक्टूबर 2025 तक छठ पूजा का महापर्व मनाया जाएगा। छठ महापर्व का नाम लेते ही मन में आस्था, भक्ति और सूर्योदय का पावन दृश्य उभर आता है। इस पर्व में संगीत का भी विशेष महत्व है जो इस पर्व की भावनात्मक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हैं। जब बात छठ गीतों की हो, तो मैथिली ठाकुर का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। अपनी मधुर आवाज और शास्त्रीय संगीत की गहराई से मैथिली ठाकुर ने छठ पूजा के गीतों को नई पहचान दी है। उनके गानों ने न सिर्फ भक्तों के दिलों को छुआ, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लाखों व्यूज हासिल किए।
इस छठ पर्व पर आप भी अपनी प्ले लिस्ट में शामिल करें मैथिली ठाकुर के भक्तिमय गीत जिन्हें गा छठी मैया की भक्ति में हो जाएं लीन। आइए जानते हैं मैथिली ठाकुर के वो 5 सुपरहिट छठ गीत, जिन्होंने इंटरनेट पर खूब धमाल मचाया है और उन्हें लाखों में व्यूज मिले हैं।

1. "कांच ही बांस के बहंगिया"
यह गीत हर साल छठ पर्व के समय ट्रेंड करता है। मैथिली ठाकुर की सुरीली आवाज में यह भजन सूरज भगवान की आराधना और भावनाओं का सुंदर संगम है। इस गीत के लाखों व्यूज यूट्यूब पर हैं और यह पारंपरिक छठ गीतों में सबसे पसंदीदा है।
2. "कथी के मंदिरवा सुरुज बाबा कथी के केवाड़"
मैथिली ठाकुर ने पारंपरिक लोकगायन को आधुनिक मंच तक पहुंचाने का जो काम किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। यह भक्ति गीत मैथिली ठाकुर के लोकप्रिय गानों में से एक है। इसमें उन्होंने छठी मईया की महिमा और व्रत की भावना को दिल छू लेने वाले अंदाज में प्रस्तुत किया है। सोशल मीडिया पर इस गीत को करोड़ों लोगों ने सुना और साझा किया है।
3. "आठहि काठ के कोठरिया "
मैथिली ठाकुर के गीत न सिर्फ छठ महापर्व को और भी पवित्र बनाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। छठ पूजा की तैयारियों पर आधारित यह गीत बेहद भावनात्मक है। मैथिली ठाकुर की मीठी आवाज और लोकधुनों की सादगी इसे खास बनाती है। यह गीत बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ के समय हर घर में बजता है।
4. "सोना सतकुनिया हो दीनानाथ"
यह मैथिली ठाकुर का एक और वायरल छठ गीत है जिसमें उन्होंने पहली बार छठ पूजा करने वाली महिला की भावनाओं को खूबसूरती से उकेरा है। यह गीत टिक-टॉक और इंस्टाग्राम रील पर खूब ट्रेंड हुआ था।
5. "छठी मईया सुन लऽ अरजिया हमार"
यह गीत भक्त और देवी के संवाद पर आधारित है। मैथिली ठाकुर ने अपनी आवाज से इसमें ऐसी गहराई भरी कि यह हर श्रोता के दिल को छू जाता है।
यह पर उनके सबसे ज्यादा देखे गए छठ भजनों में से एक है।



Click it and Unblock the Notifications











